{"_id":"60cf2788f76dec419c00ab71","slug":"weather-update-himachal-rain-thunderstorm-hailstorm-yellow-alert-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
Sun, 20 Jun 2021 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:06 PM IST
सार
22 से 24 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 25 और 26 जून को पूरे प्रदेश में बादल बरसने के आसार हैं। 25 जून से बारिश में तेजी आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में बादल छाए रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 26 जून तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 22 से 24 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 25 और 26 जून को पूरे प्रदेश में बादल बरसने के आसार हैं।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहा। राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा। बीते दो दिनों से प्रदेश में मानसून कमजोर चल रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। 25 जून से बारिश में तेजी आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 36.7
बिलासपुर 33.0
हमीरपुर 32.9
सुंदरनगर 32.6
भुंतर 32.4
कांगड़ा 31.6
चंबा 31.5
सोलन 28.0
नाहन 27.5
धर्मशाला 27.8
कल्पा 22.6
शिमला 21.6
डलहौजी 20.1
केलांग 19.2