{"_id":"60cf161c52b48446325d326b","slug":"kullu-himachal-news-78-year-old-man-burnt-alive-in-fire-as-fire-gutted-the-hut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: कुटिया में लगी आग, साधु की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: कुटिया में लगी आग, साधु की जिंदा जलकर मौत
Sun, 20 Jun 2021 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:09 PM IST
सार
अग्निशमन विभाग में सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि आग की घटना में साधु की जलकर मौत हुई है। इसके साथ ही 50 हजार का सामान भी जला है।
विज्ञापन
कुटिया में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग तीन कुल्लू-मनाली के तहत आने वाले वैष्णो माता मंदिर के समीप एक बुजुर्ग साधु की जिंदा जलकर मौत हो गई है। 78 साल का यह साधु काफी सालों से इस कुटिया में रह रहा था। रविवार दोपहर को अचानक कुटिया से आग की लपटें उठीं। लपटें देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सहायता के लिए दमकल को सूचित किया गया।
विज्ञापन
जब तक आग पर काबू पाया जाता, साधु की जलकर मौत हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। साधु की पहचान विष्णु दास निवासी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। कुटिया में धूना जलता रहता था। अग्निशमन विभाग में सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि आग की घटना में साधु की जलकर मौत हुई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही 50 हजार का सामान भी जला है। दमकल ने मौके पर पहुंचकर 50 लाख की संपत्ति को आग से बचाया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन