फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh takniki shiksha board announce five-fold hike in scholarships to meritorious students

धर्मशाला: तकनीकी शिक्षा बोर्ड मेधावियों को पांच गुना ज्यादा देगा छात्रवृत्ति

Wed, 10 Nov 2021 09:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 Nov 2021 09:54 PM IST
सार

बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम स्थान पर रहने वाले मेधावी को अब 11 हजार के स्थान पर 50 हजार, द्वितीय स्थान वाले छात्र को 5100 के स्थान पर 30 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले मेधावी को 3100 के स्थान पर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
himachal pradesh takniki shiksha board announce five-fold hike in  scholarships to meritorious students
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अब बहुतकनीकी संस्थानों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के मेधावियों को पांच गुना ज्यादा छात्रवृत्ति दी जाएगी। पहले तीन स्थान हासिल करने वाले इन मेधावियों को यह छात्रवृत्ति पुरस्कार राशि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बहुतकनीकी संस्थानों व आईटीआई संस्थानों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम स्थान पर रहने वाले मेधावी को अब 11 हजार के स्थान पर 50 हजार, द्वितीय स्थान वाले छात्र को 5100 के स्थान पर 30 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले मेधावी को 3100 के स्थान पर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के मेधावियों में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को 3100 के स्थान पर 21 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले छात्र को 2100 के बजाय 11 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी को 1100 के बजाय 5500 रुपये की छात्रवृत्ति पुरस्कार राशि दी जाएगी। बढ़ी हुई छात्रवृत्ति पुरस्कार राशि शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू होगी। उन्होंने बताया कि बहुतकनीकी संस्थानों में यह छात्रवृति ब्रांच वाइज, जबकि आईटीआई में ट्रेड वाइज प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed