फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh State Electricity Board Managing Director statement on electricity bills

शिमला: प्रबंध निदेशक बोले- वापस नहीं होगा हर माह बिजली बिल देने का फैसला

Sat, 16 Apr 2022 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Apr 2022 12:20 PM IST
सार

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डडवाल ने कहा कि कारण बताओ नोटिस को पावर इंजीनियर अन्यथा ना लें। नोटिस का समय रहते जवाब दें।

विज्ञापन
Himachal Pradesh State Electricity Board Managing Director statement on electricity bills
राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में हर माह सौ फीसदी बिजली बिल जारी करने को लेकर लिया गया फैसला वापस नहीं होगा। राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन और पावर इंजीनियरों के बीच खड़े हुए विवाद पर बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डडवाल ने कहा है कि बोर्ड की वित्तीय स्थिति सुधारने को ऐसा करना जरूरी है। हर माह अगर बिजली बिल वसूले नहीं जाएंगे तो खर्च पूरे करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली बिल जारी करने को पर्याप्त मशीनें हैं।

विज्ञापन


चीफ इंजीनियरों को मशीनों की खरीद करने का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी से जूझने वाले कार्यालयों में आउटसोर्सिंग आधार पर स्टाफ नियुक्त करने की अधिकारियों को छूट दी गई है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि कारण बताओ नोटिस को पावर इंजीनियर अन्यथा ना लें। नोटिस का समय रहते जवाब दें। पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने हर माह सौ फीसदी बिजली बिल जारी नहीं करने पर अधिकारियों को जारी हुए नोटिस के खिलाफ प्रबंधन वर्ग के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
विज्ञापन


वीरवार को एसोसिएशन से जुड़े करीब 150 अधिकारियों ने विरोध स्वरूप वार्तालाप के लिए प्रबंधन की ओर से बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुपों को छोड़ दिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने पर अड़े हैं। इसके अलावा बिजली बिल जारी करने के लिए पर्याप्त मशीनों और स्टाफ की कमी का हवाला देकर सभी उपभोक्ताओं को एक माह में बिल जारी करने के आदेशों का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को बोर्ड के प्रबंध निदेशक की ओर से इस मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी भी मामले का हल बातचीत से होता है। एसोसिएशन की हर बात सुनने को प्रबंधन तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed