फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh State Cooperative Bank: pay loan in one installment get 2 percent discount.

बैंक का ऑफर, एकमुश्त ऋण लौटाने पर दो फीसदी छूट

Sat, 03 Oct 2015 10:27 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh State Cooperative Bank: pay loan in one installment get 2 percent discount.

राज्य सहकारी बैंक ने मार्च 2014 से पहले दिए गए ऋण की वसूली को हिम ऋण निवारण योजना शुरू की है। एकमुश्त ऋण एक माह में लौटाने पर बैंक दो फीसदी छूट देगा। दो माह में ऋण चुकाने पर एक फीसदी छूट मिलेगी।

विज्ञापन


शनिवार को बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बैंक ने अपनी वसूली प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और तीन साल से अधिक समय से लंबित ऋणों को वापस लेने के लिए हिम ऋण निवारण योजना आरंभ की। कहा कि ऐसे कर्जदार जो किन्हीं अपरिहार्य कारणों से अपने ऋण की अदायगी समय पर नहीं कर पाए हैं, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 31 दिसंबर तक योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

50 लाख से एक करोड़ तक के ऋणों का होगा निपटारा

Himachal Pradesh State Cooperative Bank: pay loan in one installment get 2 percent discount.

वे सभी एनपीए खाते जो 31 मार्च 2014 को तीन साल की समय अवधि से ऊपर और एनपीए (डी वन) श्रेणी में दर्ज हों और गैर इरादतन दोषी ऋणी थे, इस योजना में आएंगे। योजना में 31 मार्च, 2014 को व्यक्तिगत तथा निजी संस्थाओं की ओर से देय 50 लाख तथा बोर्ड, निगम और कंपनी के देय एक करोड़ तक के ऋणों का निपटारा किया जा सकेगा। लंबित सालसी विवाद तथा निष्पादन मामले भी योजना के दायरे में आएंगे।

इरादतन दोषी, बैंक स्टाफ तथा सरकारी कर्मचारी इस दायरे में नहीं आएंगे। छूट के तौर पर खाते के एनपीए होने के पश्चात कुल राशि (मूल राशि, ब्याज शुल्क) पर साधारण ब्याज लगाया जाएगा। विभिन्न मामलों में प्रतिभूतियों के वसूली योग्य मूल्य पर 10 से 40 प्रतिशत तक छूट दी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed