{"_id":"601e76658ebc3e4c843f6159","slug":"himachal-pradesh-solan-baddi-news-robbers-loot-house-holding-old-woman-on-at-gunpoint-in-himachal-pradesh-baddi-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर लाखों के गहने-नकदी लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर लाखों के गहने-नकदी लूटे
Sat, 06 Feb 2021 08:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Feb 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस छानबीन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के हाउसिंग फेज-एक में तीन नकाबपोश एक व्यापारी के घर में घुसे और बुजुर्ग महिला रानी देवी मित्तल (65) की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर लाखों के पुश्तैनी गहने और नकदी ले गए। बुजुर्ग उस समय घर में अकेली थीं। उनका बेटा राजेश अग्रवाल किसी काम से चंडीगढ़ गया था। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे हुई इस वारदात से पूरा परिवार दहशत में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
व्यापारी के घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी में देखने से पता चला है कि एक नकाबपोश सड़क और दूसरा दरवाजे पर खड़ा है, जबकि तीन व्यापारी के घर में दाखिल होते हैं। बुजुर्ग महिला के बेटे राजेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि घर में घुसे तीन नकाबपोशों में से एक ने उनकी माता की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर अलमारियों की चाबियां मांगीं। इसके बाद नकाबपोशों ने गहने-नकदी निकाले और उन्हें लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
अग्रवाल ने बताया कि पड़ोसी ने उन्हें कहा कि उनके घर में दिन के समय भी तीन अजनबी आए थे, लेकिन उस दौरान उनकी माता के साथ पड़ोस की एक अन्य महिला थी। इसके चलते उस समय वे लोग लौट गए थे। शाम को जब घर पर कोई नहीं था तो वे दोबारा आए। इसकी फुटेज भी सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नवदीप सिंह, डीएसपी