फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh revenue increased first time after GST implemented

जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार बढ़ा हिमाचल का राजस्व

Fri, 21 Dec 2018 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Dec 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh revenue increased first time after GST implemented

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद प्रदेश में पहली बार ज्यादा राजस्व अर्जित किया गया है। लगातार नुकसान झेल रहे राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के आठ महीने में नवंबर में औसत राजस्व से 17 फीसदी ज्यादा राजस्व अर्जित किया है।

विज्ञापन


जीएसटी लागू होने के बाद इस वित्तीय वर्ष के दौरान विभाग को औसतन 227 करोड़ का राजस्व आया। लेकिन नवंबर में यह आंकड़ा 265.77 करोड़ पहुंच गया। विभाग का दावा है कि शत प्रतिशत पंजीकरण, ई-वे बिल और कर चोरी रोकने के बाद यह आंकड़ा 300 करोड़ भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन


हाल ही में ई-वे बिल व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने इसे सख्ती से लागू किया। पिछले दो महीनों में 26,352 ई-वे बिल जांचे गए। इस दौरान 300 बिल डिफाल्टरों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के प्रमुख सचिव जेसी शर्मा ने बताया कि विभागीय सक्रियता का ही नतीजा है कि सिर्फ नवंबर महीने में ही अक्तूबर की अपेक्षा 21 फीसदी ज्यादा राजस्व इकट्ठा किया गया है। शर्मा ने बताया कि प्रदेश में एचपी जीएसटीआर 1 और जीएसटीआर 3 बी फाइलिंग भी राष्ट्रीय औसत से हिमाचल का औसत ज्यादा रहा है।

सितंबर महीने में जीएसटीआर 1 फाइलिंग का औसत 70 फीसदी था जबकि राष्ट्रीय औसत 63 फीसदी रहा। जीएसटीआर 3 बी हिमाचल में 75 फीसदी रहा जबकि राष्ट्रीय औसत 71 फीसदी रहा।

प्रवर्तन टीमें लगातार करेंगी औचक निरीक्षण
प्रमुख सचिव ने कहा कि  विभागीय सख्ती की वजह से ही पिछले दो महीने से राजस्व गैप में कमी आई है। कहा कि अब विभाग का पूरा जोर प्रवर्तन और तकनीक के उपयोग पर रहेगा। व्यापारियों को टैक्स जमा करने और पंजीकरण में सुविधा हो तो टैक्स बढ़ेगा। इसके अलावा प्रवर्तन टीमें गठित कर लगातार औचक निरीक्षण से कर चोरी पर भी नकेल कसने का प्रयास जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed