फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh rajkiya adhyapak sangh: statement against himachal pradesh government notice to three teacher by directorate of higher education himachal pradesh

बयानबाजी पर तीन शिक्षक नेताओं को नोटिस, अन्य का ब्योरा तलब

Thu, 22 Apr 2021 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 22 Apr 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh rajkiya adhyapak sangh: statement against himachal pradesh government notice to three teacher by  directorate of higher education himachal pradesh
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सरकार के फैसलों के खिलाफ बयानबाजी करने वाले शिक्षकों का ब्योरा तलब कर लिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से 23 अप्रैल तक इस बाबत जानकारी मांगी है। शिमला जिले में राजकीय अध्यापक संघ के तीन पदाधिकारियों को नोटिस जारी हो चुके हैं। अन्य जिलों में उपनिदेशकों ने इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई की है। इसका ब्योरा मांगा गया है।

विज्ञापन


बीते दिनों प्रदेश सरकार ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सरकार के फैसलों को लेकर विरोधात्मक बयान देने वाले शिक्षक संगठनों और शिक्षकों को चेतावनी जारी की थी। केंद्रीय सेवा नियमों का हवाला देते हुए आगाह किया गया था कि सरकार के फैसलों पर आपत्ति दर्ज करवाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से इस मामले को लेकर अभी तक की गई कार्रवाई को निदेशालय से अवगत करवाने को कहा है।
विज्ञापन


उधर, सरकार के इन आदेशों के बाद विरोधात्मक ब्यान देने वाले शिक्षक संगठनों की समाचार पत्रों और सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं आना बंद हो गया है। पहली कार्रवाई के फेर में आए राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने वीरवार को प्रेस वार्ता करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि वीरवार को वीरेंद्र चौहान क्या फैसला लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed