Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh public holiday bhai dooj november 11-2026

भैया दूज: त्योहार पर हिमाचल प्रदेश में आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज सब रहेंगे बंद; अधिसूचना जारी

Wed, 11 Nov 2026 12:04 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 11 Nov 2026 12:04 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भैया दूज के अवसर पर 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। 

विज्ञापन
himachal pradesh public holiday bhai dooj november 11-2026
भैया दूज पर सभी कर्मचारियों को छुट्टी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भैया दूज के अवसर पर इस बार सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस त्योहार पर केवल महिला कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को इस संबंध में फैसला लिया। इसके बाद सरकार ने 11 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिला और पुरुष दोनों कर्मचारी भैया दूज का त्योहार अपने परिवार के साथ मना सकेंगे। नोटिफिकेशन देखें

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पास भेजी गई थी अवकाश की फाइल
भैया दूज पर सभी सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास भेजा गया था। मंगलवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने इस पर निर्णय लिया। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी गई। सरकार के आदेश के अनुसार, बुधवार 11 नवंबर को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल, कॉलेज, बोर्ड और निगम के कार्यालय भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन


रक्षा बंधन और करवाचौथ पर भी बदली गई थी व्यवस्था
प्रदेश में पहले रक्षा बंधन, करवाचौथ और भैया दूज जैसे त्योहारों पर केवल महिला कर्मचारियों को ही अवकाश दिया जाता था। मुख्यमंत्री सुक्खू इससे पहले रक्षा बंधन और करवाचौथ पर भी पुरुष कर्मचारियों को छुट्टी देने का एलान कर चुके हैं। अब भैया दूज पर भी पुरुष कर्मचारियों को अवकाश देने का फैसला किया गया है। इस तरह सरकार ने इन त्योहारों पर छुट्टी की पुरानी व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 नवंबर को सरकारी संस्थानों में रहेगा अवकाश
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, बुधवार 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों पर लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed