{"_id":"5f2c16b2d05a9d619242ee60","slug":"himachal-pradesh-power-minister-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव, दो बेटियां भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव, दो बेटियां भी संक्रमित
Fri, 07 Aug 2020 12:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और उनकी दो बेटियां कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। ऊर्जा मंत्री को रिपन अस्पताल में और उनकी बेटियों को मशोबरा कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया। मंत्री की बेटी और पत्नी का जांच के लिए सैंपल शुक्रवार को नाहन में लिया जाएगा। फिलहाल मंत्री के परिवार और सचिवालय के कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। एसीएस हेल्थ आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने सोशल मीडिया पर भी खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वे खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। करीब पांच दिन पहले मंत्री बनने के बाद सुखराम चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एक साथ पांवटा गए थे। इसके अलावा पांवटा साहिब में उनके निजी सहायक (प्राइवेट) और उनका मित्र भी ट्रूनेट मशीन में हुई सैंपल जांच में पॉजिटिव निकला है। इन दोनों के पॉजिटिव होने की पुष्टि नाहन मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में जांच के बाद ही होगी। डीसी सिरमौर आरके परुथी ने बताया कि ऊर्जा मंत्री जिन-जिन इलाकों में गए हैं, उन्हें शुक्रवार को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री के साथ प्रस्तावित थी बिजली बोर्ड की बैठक
कोरोना संक्रमित हो चुके ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के साथ शुक्रवार को बिजली बोर्ड के अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित थी। मंत्री पद संभालने के बाद उनकी यह पहली विभागीय बैठक थी। इनकी अभी किसी विभागीय अधिकारी से भी मुलाकात नहीं हुई है।
विज्ञापन