कंगना रणौत के मनाली में स्थित घर पर हिमाचल पुलिस का पहरा, गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के सांसद संजय राउत सहित अन्य लोगों की ओर से बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को मुंबई न आने की धमकी के बाद केंद्र सरकार ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। इसमें सीआरपीएफ के 11 कमांडो कंगना की हिफाजत करेंगे। कंगना की सुरक्षा के लिए देर शाम सीआरपीएफ के 11 कमांडो उनके सिमसा स्थित घर पहुंचे। हिमाचल पुलिस के साथ सीआरपीएफ कंगना की सुरक्षा में तैनात रहेगी।
वहीं हिमाचल सरकार ने भी कंगना की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की है। मनाली स्थित कंगना के घर के गेट के बाहर हिमाचल पुलिस के तीन कर्मी तैनात कर दिए हैं। कंगना समेत उनके पिता अमरदीप रणौत, मैनेजर और बहन रंगोली चंदेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कंगना को दी गई सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। कंगना के पिता अमरदीप ने संजय राउत को जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कंगना को गाली देकर ठीक नहीं किया। कंगना ने संजय राउत को नौ सितंबर को मुंबई आने का चैलेंज दिया है। वह अपनी कोविड टेस्ट रिपोर्ट साथ ले जा रही हैं।
बीएमओ रणजीत से बताया कि आठ सिंतबर शाम तक रिपोर्ट आ जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि कंगना के घर मनाली में पुलिस की तैनाती कर दी है। उधर करणी सेना के सैनिक 9 सितंबर को कंगना रणौत का साथ देने मुंबई जाएंगे।
Himachal Pradesh: A state police team has been deployed outside actor Kangana Ranaut's residence, in Manali.
A team of health officials is also present at the actor's residence, to test her and her sister for #COVID19. https://t.co/AUfzUXLAjQ pic.twitter.com/llZJs4kF8q
— ANI (@ANI) September 7, 2020
कंगना के दफ्तर पर पहुंचे बीएमसी अधिकारी अभिनेत्री बोली, सपना टूटने का वक्त आ गया
शिवसेना ने कंगना के खिलाफ बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों को काम पर लगा दिया है। सोमवार को बीएमसी के अधिकारी बिना नोटिस दिए बांद्रा के पाली हिल स्थित कंगना की प्रोडक्शन कंपनी के दफ्तर पर पहुंचे। माना जा रहा है कि बीएमसी दफ्तर में हुए अवैध निर्माण को ढहा सकती है। कंगना ने इस साल जनवरी में 48 करोड़ रुपये में यह दफ्तर खरीदा था। कंगना ने ट्वीट किया, यह मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म का ऑफिस है, जिसे मैंने 15 साल मेहनत कर कमाया है। मेरा जिंदगी में एक ही सपना था कि मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं मेरा खुद का अपना ऑफिस हो, मगर लगता है मेरा ये सपना टूटने का वक्त आ गया है।
मनाली में आराम करें कंगना, मुंबई न जाएं : शांता
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत ने हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के लिए जिन शर्मनाक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्हें याद करते ही शर्म से सिर झुक जाता है। संजय राउत को ये शब्द कहते हुए शर्म क्यों नहीं आई होगी। उन्होंने कंगना और उनके परिवार से आग्रह किया है कि वह अभी मुंबई न जाएं। कंगना अभी मनाली में ही आराम करें। यह सब कुछ भूल जाएं।