फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh News: Mukhyamantri Swavalamban Yojana Now only one person in the family is eligible

सीएम स्वावलंबन योजना: अब परिवार का एक व्यक्ति ही पात्र, ढाई लाख महिलाओं की आय बढ़ाएगी प्रदेश सरकार

Tue, 16 Nov 2021 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Nov 2021 10:59 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना 2019 के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने का भी निर्णय लिया है। योजना के तहत अभी तक 1350 मामले बैंकों की ओर से स्वीकृत किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh News: Mukhyamantri Swavalamban Yojana Now only one person in the family is eligible
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में अब एक परिवार से एक व्यक्ति को ही लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने योजना में संशोधन कर दिया है। अभी एक परिवार से तीन से चार लोग भी लाभ उठा रहे थे। सोमवार को राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। हर परिवार को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए यह बदलाव किया गया है। 18 से 45 वर्ष की आयु के लोग योजना के तहत ऋण लेने के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना 2019 के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने का भी निर्णय लिया है। योजना के तहत अभी तक 1350 मामले बैंकों की ओर से स्वीकृत किए जा चुके हैं। निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाओं की आय बढ़ाएगी प्रदेश सरकार
हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार बड़ी कवायद शुरू करने जा रही है। स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली करीब ढाई लाख से ज्यादा महिलाओं को आर्थिक रूप से और सशक्त करने के लिए बड़ी रणनीति बनाई जा रही है। स्वयं सहायता समूह की आय में हर साल 50000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें इन समूहों की ओर से किए तैयार किए जा रहे उत्पादों और कार्यों की डिमांड और सप्लाई को बढ़ाने के लिए एक मैकेनिज्म तैयार करने की भी तैयारी है। सूत्रों का कहना है कि सरकार इन स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओं के बीच मजबूत पैठ बनाने की कोशिश में जुटी है। बता दें, हाल ही में मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने महिला कम बाल विकास के अलावा जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर इस संबंध में रणनीति तैयार करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद अब महिलाओं के बीच जयराम सरकार को लोकप्रिय बनाने के लिए कवायद शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed