हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बारिश का कहर जारी है। सैंज घाटी की भलाहण-दो पंचायत के जौली नाले में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। बाढ़ का मलबा कई घरों में घुस गया। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे अचानक पानी आने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। बारिश के बीच लोग अपने परिवार को साथ लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। गनीमत यह रही कि नाले ने अपना रुख गांव की ओर नहीं किया। बावजूद बाढ़ का मलबा कई घरों में घुस गया। बाढ़ से खेती को भारी नुकसान हुआ है। टमाटर, मक्की और राजमा की फसल तबाह हो गई है। सुबह के समय नाले में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से लोगों में अफरातफरी मच गई। पंचायत के जीवन लाल, नरसिंह, देव शर्मा, ठाकुर दास नेगी और गणेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह तड़के लगभग तीन बजे अचानक जौली नाले में बाढ़ आ गई।
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में भारी बारिश का कहर, सैंज के जौली नाले में आई बाढ़, घरों में घुसा मलबा, फसलें तबाह
अमर उजाला नेटवर्क, सैंज (कुल्लू)
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Jul 2021 04:28 PM IST
सार
कुल्लू जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। फिलहाल सड़कें खोलने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन