फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Nahan Jail prisoners making Sweets for Diwali

जेल के कैदी दिवाली पर बेचेंगे 14 तरह की मिठाइयां, धड़ाधड़ मिल रहे ऑर्डर

Mon, 05 Nov 2018 12:07 PM IST
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 05 Nov 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Nahan Jail prisoners making Sweets for Diwali

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में आजकल तरह-तरह की मिठाइयों की महक फैली हुई है। जेल में बंद कैदी इस दिवाली पर आम लोगों के लिए बर्फी, पेड़ा, कलाकंद, पिन्नी और गाजर पाक समेत 14 तरह की मिठाइयां बना रहे हैं। जेल प्रबंधन ने इस बार 12 क्विंटल मिठाइयां बेचने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


इससे प्रबंधन को तीन लाख रुपये आय जबकि कैदियों को उनका पारिश्रमिक मिलेगा। पिछले साल दिवाली पर्व पर कैदियों की बनी 9 क्विंटल मिठाई लोगों के घरों तक पहुंचीं। लिहाजा, धड़ाधड़ आ रहे ऑर्डरों के चलते जेल प्रशासन ने भी लक्ष्य बढ़ा दिया है। जेल में तैयार हो रही मिठाइयों के दाम बाजार से थोड़े किफायती हैं। जेल में मिठाई बनाने वाले कारीगर मिठाई की गुणवत्ता और शुद्धता का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं। 
विज्ञापन


कैदियों का बढ़ेगा मनोबल
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि नाहन जेल के कैदी शॉल, टोपियंा मिठाइयां और अन्य इस्तेमाल में आने वाली वस्तुएं तैयार कर रहे हैं। इनकी गुणवत्ता उत्तम श्रेणी की है। कैदियों के तैयार उत्पादों को सरकारी समारोहों व कार्यालय में समय-समय पर आयोजित होने वाली बैठकों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे न केवल कैदियों की आर्थिकी मजबूत होगी, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों को भी लाभ मिलेगा। कैदियों का मनोबल भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में हर हाथ को काम मिल रहा है। जेल में शुद्ध और सेहत से भरपूर मिठाई तैयार की जा रही है। इस बार 12 क्विंटल मिठाई बेचने का लक्ष्य रखा गया है। मिठाई समेत जेल में ब्रेड, बिस्कुट आदि कई तरह के उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। जेल के सभी कैदियों को काम मिलने से उनका पारिश्रमिक भी बढ़ा है। - जयगोपाल लोदटा, जेल अधीक्षक नाहन

ये मिठाइयां हो रहीं तैयार

Himachal Pradesh Nahan Jail prisoners making Sweets for Diwali

मिठाई            मूल्य प्रतिकिलो      मिठाई       मूल्य प्रतिकिलो  
गाजर पाक        320 रुपये        बालूशाही        160 रुपये
रसगुल्ला           180 रुपये        खोये का पेड़ा     340 रुपये
गुलाब जामुन        180 रुपये        कलाकंद        340 रुपये
लड्डू मोतीचूर        150 रुपये        पतीसा            180 रुपये
मूंगदाल पिन्नी        200 रुपये        मिल्क केक      340 रुपये
बेसन बर्फी        150 रुपये        बेसन के लड्डू        160 रुपये
मिक्स मिठाई        260 रुपये        खोये की बर्फी    340 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed