फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Monsoon Session Speaker Kuldeep Pathania calls all party meeting

हिमाचल मानसून सत्र: विस अध्यक्ष बोले- सत्र के संचालन में सहयोग दें सभी सदस्य

Sun, 17 Sep 2023 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Sep 2023 06:35 PM IST
सार

विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सभी सदस्यों से अनुरोध रहेगा कि वह सत्र के संचालन में अपना भरपूर सहयोग दें। सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुड़े मुददों को उठाने के लिए करें।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Monsoon Session Speaker Kuldeep Pathania calls all party meeting
स्पीकर कुलदीप पठानिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वदलीय बैठक के दौरान सता पक्ष और प्रतिपक्ष के सभी सदस्यों से सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की। विधानसभा सचिवालय में रविवार दोपहर 2:30 बजे सर्वदलीय बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान और मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा मौजूद रहे। पठानिया ने कहा कि सभी सदस्यों से अनुरोध रहेगा कि वह सत्र के संचालन में अपना भरपूर सहयोग दें। सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुड़े मुददों को उठाने के लिए करें।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजेंगे : हर्षवर्धन
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विधानसभा के पहले दिन प्राकृतिक आपदा को लेकर चर्चा होनी है। राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए सदन की सहमति के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन को चलाने के लिए विपक्ष का सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों के जो भी प्रश्न होंगे, सत्ता पक्ष उनका जवाब देगा। विधानसभा में सार्थक चर्चा होगी। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने भी सदन शांतिपूर्वक चलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की 6 बैठकें होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed