फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Marketing Corporation Agreement with Railways

रेल यात्रियों को मिलेगा हिमाचली खाद्य उत्पादों का जायका

Thu, 19 Jul 2018 10:24 AM IST
सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Updated Thu, 19 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Marketing Corporation Agreement with Railways
डेमो

भारतीय रेल में सफर करने वाले मुसाफिरों को अब हिमाचल में तैयार फलों के जूस समेत अन्य खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने रेलवे के साथ करार किया है।

विज्ञापन


इसके तहत हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग कारपोरेशन (एचपीएमसी) द्वारा तैयार किया गया जूस, नींबू पानी, टोमेटो सॉस और मशरूम रेल यात्रियों को परोसे जाएंगे। हिमाचल में बने ये उत्पाद ट्रेन की पैंट्री में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर लगे स्टॉल पर भी बेचे जाएंगे।बीते मंगलवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह व आईआरसीटीसी के चेयरमैन महेंद्र प्रताप माल ने करार को अंतिम रूप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर में बनेगा मशरूम प्लांट 

Himachal Pradesh Marketing Corporation Agreement with Railways

एचपीएमसी के लिए इस करार को मुनाफे की नई राह के तौर पर देखा जा रहा है। रेलवे जैसे बड़े विभाग में उत्पादाें की खपत खासी अधिक रहती है। ऐसे में निगम को घाटे से उबरने में खासी मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में एचपीएमसी विभिन्न जूस, एप्पल साइडर, स्क्वैश, कंसनट्रेट, जैम आदि प्रोडक्ट तैयार कर रहा है। मशरूम रिसर्च सेंटर के मार्गदर्शन में धर्मपुर में एचपीएमसी मशरूम का मुख्य प्लांट बनाने जा रहा है।

इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। प्रदेश भर में इसकी यूनिटें स्थापित की जा रही हैं। यह कवायद रेलवे की मशरूम की मांग को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। इसके पूरा होने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मशरूम रिसर्च सेंटर सोलन में बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 

रेलवे के साथ हुआ करार: महेंद्र 

Himachal Pradesh Marketing Corporation Agreement with Railways

एचपीएमसी के जीएम सुरेंद्र माल्टु ने भारतीय रेलवे से करार होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एचपीएमसी को घाटे से उबारने के लिए यह कवायद मील का पत्थर साबित होगी। इस पर वर्कआउट शुरू कर दिया गया है। उत्पादों की गुणवत्ता उम्दा रखने की कोशिश की जाएगी।  

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि रेलवे विभाग के साथ करार हो गया है। मंगलवार को इस संबंध में आईआरसीटीसी के चेयरमैन से वार्ता हो चुकी है। टमाटर का सॉस, नींबू पानी, फलों का रस और मशरूम रेलवे विभाग को सप्लाई किया जाएगा। रेलवे की पैंट्री और रेलवे स्टेशन पर स्टॉल से उत्पादों की बिक्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed