फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Marketing Board Labour for apple season in shimla

प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड ने सेब सीजन के लिए जुटाई लेबर

Mon, 06 Jul 2020 09:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Jul 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Marketing Board Labour for apple season in shimla
फाइल फोटो

हिमाचल मार्केटिंग बोर्ड ने सेब सीजन के लिए सैकड़ों की लेबर जुटा ली है। शिमला और किन्नौर की मंडियों के लिए सरकार ने श्रमिकों की व्यवस्था कर ली है। सरकार ने सेब सीजन के लिए मंडियों में सेब की ढुलाई को प्रदेश के तीन जिलों बिलासपुर, चंबा और सिरमौर से यह लोकल लेबर उपलब्ध कराई है। शिमला और किन्नौर जिलों की विभिन्न मंडियों में सीजन के दौरान ढुलाई, लोडिंग और अनलोडिंग का काम कराया जाना है। बागवान लंबे समय से मांग कर रहे थे कि सेब सीजन से पहले श्रमिकों की व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन


देश में लॉकडाउन के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रमिकों का आवाजाही भी रुक गई थी। इससे बागवानों और आढ़तियों की समस्या बढ़ने लगी थी। सरकार पर श्रमिकों की व्यवस्था करने के मामले को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद सरकार ने मार्केटिंग बोर्ड को प्रदेश के मंडियों के लिए सेब सीजन के लिए श्रमिकों की व्यवस्था करने को कहा था। तब जाकर लोकल लेबर सेब सीजन के लिए जुटाने की प्रक्रिया अपनाई गई। 
विज्ञापन


प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर कहते हैं कि प्रदेश के तीन जिलों बिलासपुर, सिरमौर और चंबा से शिमला और किन्नौर जिला की मंडियों के लिए अभी तक करीब छह सौ लेबर जुटाई गई है। यह लेबर मंडियों में सेब की ढुलाई, लोडिंग और अनलोडिंग का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed