फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Lok Sabha Election 2024 Results Four Seat and by-elections result of 6 assembly seats

HP Election 2024 Result: हिमाचल में कुछ घंटों में लोस चुनाव और विस उपचुनाव का परिणाम, यहां मिलेंगे सटीक नतीजे

Mon, 03 Jun 2024 09:15 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Jun 2024 09:15 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव की मतगणना और नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी। हिमाचल में सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू होगी। 4 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के मतों की गिनती के लिए 74 और 6 विस हलकों के उपचुनाव के लिए 6 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं।
 

विज्ञापन
HP Lok Sabha Election 2024 Results Four Seat and by-elections result of 6 assembly seats
हिमाचल लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों और 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित होंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू होगी। 4 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के मतों की गिनती के लिए 74 और 6 विस हलकों के उपचुनाव के लिए 6 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे 62 प्रत्याशियों की किस्मत पर फैसला होगा। लोकसभा चुनाव में 37, जबकि विधानसभा उपचुनाव में 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


इन चुनावों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यह चुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह राज्य में होने के नाते उनके वर्चस्व से भी जुड़े हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा जैसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनावों के लिए 7 मई को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 14 मई को नामांकन का आखिरी दिन था और 15 मई नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई थी। एक जून को मतदान हुआ था।
विज्ञापन


मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं- मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड

अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनाव रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि आपके आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं-  गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं। अमर उजाला सर्च करें। अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed