नौ घंटे बंद रहा कालका-शिमला एनएच, 40 किमी लंबा लगा जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला नेशनल हाईवे धर्मपुर के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण नौ घंटे बंद रहा। शुक्रवार रात 3.00 बजे से लगा जाम शनिवार दोपहर 12 बजे खुला। दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। परवाणू से सोलन तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एनएच के दोनों तरफ करीब 40-40 किमी तक लंबा जाम लगा रहा।
हजारों यात्री फंसे रहे। चंडीगढ़ से सोलन समेत शिमला, किन्नौर जिलों तक रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पाई। दूध, ब्रेड, अखबार दोपहर बाद पहुंचे। इन दिनों कालका-शिमला हाईवे को फोरलेन में बदलने का कार्य चला हुआ है।
दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण शुक्रवार रात करीब तीन बजे हाईवे पर चक्कीमोड़, जाबली और सनवारा में पहाड़ों से मलबा गिर गया।
शनिवार सुबह फोरलेन कंपनी ने मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया। मलबा हटाया ही था कि धर्मपुर के पास सूर्य रोकरोज होटल से करीब 200 मीटर आगे थडे़ नाले में बारिश के बाद पानी के तेज बहाव से मलबा सड़क पर पहुंच गया।
हेरिटेज रेल ट्रैक भी बाधित, आठ ट्रेनें रद्द
इस कारण फिर वाहन फंस गए। इसके बाद जाम की समस्या और अधिक हो गई। बाहरी राज्यों के सैलानियों की ओर से हाईवे पर दो तथा तीन लाइनें लगाने से जाम की स्थिति बनी रही। परवाणू में कई जगह रात तीन बजे से जाम लगा रहा। सड़क पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। पुलिस और फोरलेन का कार्य कर रही कंपनी के सहयोग से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जाम खुल पाया।
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर कोटी और सनवारा के बीच पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने से ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। अप एंड डाउन की आठ ट्रेनें रद्द हुईं हैं। रेलवे विभाग के मुताबिक सुबह कालका से शिमला जाने वाली अप 52457 पैसेंजर, 72451 रेल मोटर, 52451 एक्सप्रेस, 52453 मेल और डाउन साइट जाने वाली 52458 पैसेंजर, 72452 रेलमोटर कार, 52452 एक्सप्रेस, 52454 मैल ट्रैक पर मलबा गिरने के कारण रद्द कर दी गई।
शिमला जाने वाली पहली ट्रेन सुबह 5:09 बजे चलती है, जबकि कालका से शिमला के लिए अंतिम ट्रेन का समय 7:36 का है। शिमला से कालका की ओर जाने वाली पहली ट्रेन का समय 6:20 बजे है, जबकि शिमला से कालका के लिए अंतिम ट्रेन 9:49 बजे चलती है।