फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Institute of Public Administration did not pay salary to employee

हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान: दो महीने काम लिया, अब कह रहे तनख्वाह देने को पैसे नहीं

Mon, 13 Mar 2023 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Mar 2023 12:17 PM IST
सार

हिपा में काम करने वाले इस कर्मचारी का कहना है कि उसे सभी तरह का काम करने के आदेश दिए गए हैं और जब वेतन की बात हो रही है तो यह कहा जा रहा है कि प्रोजेक्ट में उनके पास पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Institute of Public Administration did not pay salary to employee
हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) मशोबरा में एक कर्मचारी से दो महीने तक काम लिया गया और अब जब वेतन देने की बारी आई तो कहा जा रहा है कि वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। यह हाल आईएएस और एचएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाले संस्थान हिपा के हैं। हिपा में लगभग दस वर्षों से हुडको चेयर प्रोजेक्ट के तहत काम करने वाले एक कार्यालय सहायक को दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


हुडको चेयर के अलावा इस संस्थान के अन्य अत्यावश्यक कार्य करते इस कर्मचारी ने हिपा में तैनात उप नियंत्रक वित्त, निदेशक हिपा और सचिव प्रशिक्षण को अपने अधिवक्ता के माध्यम से लीगल नोटिस दिया है कि क्यों न उनके ऊपर उच्च न्यायालय की अवमानना दायर न किया जाए। हिपा में काम करने वाले इस कर्मचारी का कहना है कि उसे सभी तरह का काम करने के आदेश दिए गए हैं और जब वेतन की बात हो रही है तो यह कहा जा रहा है कि प्रोजेक्ट में उनके पास पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


यह सरासर बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन है और संविधान के प्रावधानों के विरुद्ध है, क्योंकि कहीं भी ऐसा नहीं होता है कि उनसे काम पहले लिया जाए और बाद में वेतन के लिए पैसों की कमी का हवाला दिया जाए। अधिवक्ता की ओर से दिए नोटिस में कहा गया है कि यह सब तब किया जा रहा है, जब यह कर्मचारी कोर्ट के आदेश से स्टे ऑर्डर पर हैं और प्रोजेक्ट के अलावा हिपा के अन्य काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019 में हुडको प्रोजेक्ट का पहला फेज पूरा होने के बाद बर्खास्तगी का नोटिस दिया गया था, जिस पर आज तक उच्च न्यायालय की रोक है। इससे अदालत के आदेशों की भी अवमानना हो रही है। हिपा के निदेशक रुग्वेद ठाकुर का कहना है कि अभी यह प्रोजेक्ट बंद है। जब यह शुरू होगा तो कर्मचारी की सेवाएं ली जा सकती हैं। सचिव प्रशिक्षण सी पाल रासू ने बताया कि वह अभी शिमला से बाहर हैं तो इस बारे में कुछ खास बात नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed