गुड़िया रेप और हत्या मामले की सुनवाई से अलग हुए जस्टिस तरलोक सिंह चौहान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 May 2021 04:11 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया दुष्कर्म मामले की जांच दोबारा करवाए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई फिलहाल टल गई। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सीबी बारोवालिया की खंडपीठ के समक्ष मामले पर सुनवाई हुई। इसमें न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने सुनवाई वाले बैंच से खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन
जस्टिस त्रिलोक सिंह चौहान
- फोटो : फाइल फोटो