फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh High court illegal apple orchards in himachal

कोर्ट के आदेश पर अब शिकंजे में आए बड़े कब्जाधारक

Wed, 02 Mar 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 02 Mar 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh High court illegal apple orchards in himachal

छोटे बागवानों के बगीचे काटने के बाद अब हाईकोर्ट के आदेशों पर वन विभाग दस बीघा से अधिक जमीन पर कब्जा करके बैठे बड़े बागवानों पर कार्रवाई करने जा रहा है। कोर्ट में सुनवाई के बाद 77 कब्जाधारकों के सेब बगीचे काटने जा रहा है। वन विभाग की इस तैयारी से बागवानों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


वन विभाग एक साल तक छोटे बागवानों के बगीचे काटता रहा। वन मंडल रोहडू में विभाग ने एक साल में दस बीघा से कम भूमि पर 345 लोगों के कब्जे हटाए हैं। इनमें अधिकांश गरीब तथा कम भूमि वाले छोटे बागवान शामिल हैं। वन मंडल रोहडू में ही 404 बागवान दस बीघा ऊपर कब्जा करने वालों की सूची में हैं।
विज्ञापन


अवैध अतिक्रमण के दस बीघा से कम वाले 1378 मामले वन विभाग के पास दर्ज हैं। विभाग के पास कुल 1787 मामले अब तक की सूची में है। बताया जा रहा है कि दस बीघा से ऊपर के दर्जनों मामले अभी तक वन विभाग की सूची से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों ने न तो भूमि नियमित करने के लिए आवेदन किया और न ही वन विभाग के पास इनकी कोई शिकायत है। वन विभाग ने रोहडू में बीते दो सप्ताह की कार्रवाई के दौरान दस बीघा से अधिक के केवल आठ कब्जे हटाए हैं।

दस बीघा से अधिक के 77 अवैध कब्जों को हटाने के आदेश सुनवाई के बाद जारी किए गए हैं। दस बीघा से अधिक के 404 में से 327 मामलों पर सुनवाई चल रही है। डीएफओ चौपाल अश्विनी कुमार ने कहा 183 कब्जों का निपटारा हो चुका है और मामलों की सुनवाई चल रही है।

64 लोगों के कब्जे वन विभाग ने छुड़ा दिए हैं। डीएफओ रोहडू चमल लाल राव ने कहा दस बीघा से ऊपर वाले अब तक आठ लोगों के कब्जे हटाए गए हैं। 77 मामलों को हटाने के आदेश हो चुके हैं। दूसरे मामलों पर सुनवाई चल रही है।

दस बीघा से अधिक कब्जे के मामले चौपाल वन मंडल में-
वन मंडल चौपाल में अभी तक केवल 64 लोगों के कब्जे हटे हैं। चौपाल वन विभाग के पास 702 अवैध कब्जे के मामले दर्ज हैं। इसमें दस बीघा से ऊपर के 324 मामले हैं।


प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से रोहडू तथा चौपाल के डीएफओ के तबादलों पर लगी रोक तथा तीन महीने में दस बीघा से अधिक भूमि वाले कब्जे को हटाने के आदेशों के बाद पूरे क्षेत्र में बड़े अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मचा हुआ

है। राजनीतिक पहुंच वाले बडे़ कब्जाधारक आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। इसको लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed