फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh High Court Chief Justice Mansoor Ahmad Mir takes cognisance of traffic jam problem in himachal.

महीने भर में मिलेगी ट्रैफिक जाम से निजात: चीफ जस्टिस

Sun, 11 Oct 2015 09:25 AM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh High Court Chief Justice Mansoor Ahmad Mir takes cognisance of traffic jam problem in himachal.

हिमाचल में अनियंत्रित ट्रैफिक से निपटने में सरकार नाकाम रही है। अब हाईकोर्ट को खुद इस मामले को गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर ने शनिवार को राजधानी शिमला में मीडिया से रूबरू होकर कहा कि प्रदेश में एक महीने के भीतर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में विकराल समस्या बन चुके ट्रैफिक जाम से अति महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सात ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। ट्रैफिक जाम में समय की बर्बादी पर उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर स्कूली बच्चों का समय ट्रैफिक जाम में बर्बाद होना दुखद है। मुख्य न्यायाधीश शनिवार की सुबह सफाई अभियान के तहत रिज मैदान पहुंचे थे।
विज्ञापन

शिमला की बदलती सूरत पर जताई चिंता

Himachal Pradesh High Court Chief Justice Mansoor Ahmad Mir takes cognisance of traffic jam problem in himachal.

यही उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान राजधानी शिमला की बदलती सूरत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार शिमला आए थे तो ऐतिहासिक शहर की हालत को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा- इसके लिए मेरे साथ-साथ शहर के सभी लोग भी जिम्मेदार हैं।

सफाई के प्रति लोगों को अपना सामाजिक दायित्व समझना चाहिए। इस कार्य के लिए सहभागिता जरूरी है। मुख्यमंत्री की भी और मेरी भी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जब अपने घर को साफ रखने में गंभीरता दिखाता है तो शहर को साफ रखने में ऐसा ही जज्बा क्यों नहीं दिखाया जाता।

कहा, देशहित के अभियान को राजनीतिक दृष्टि से न देखें

Himachal Pradesh High Court Chief Justice Mansoor Ahmad Mir takes cognisance of traffic jam problem in himachal.

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हिमाचल में विधिक विश्वविद्यालय जल्द शुरू होगा। यहां तीन और पांच साल के डिग्री कोर्स करवाए जाएंगे। हिमाचल में बनने वाला विधिक विश्वविद्यालय भोपाल के बाद देश का दूसरा विश्वविद्यालय होगा। मंसूर अहमद मीर ने कहा कि हिमाचल के लोग भले मानस हैं।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर ने कहा कि देशहित में चलाए जाने वाले अभियान को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। इसमें सभी लोगों को शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed