फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Gram Panchayat Election Roster.

पढ़िए, कब जारी हो रहा है पंचायत आरक्षण रोस्टर

Fri, 09 Oct 2015 12:25 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Gram Panchayat Election Roster.

प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में संभावित पंचायत चुनाव में कौन सा पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा, इसका फैसला पांच दिन में हो जाएगा। राज्य चुनाव आयोग कभी भी चुनाव की तिथि घोषित कर सकता है। लिहाजा, राज्य सरकार ने पंचायती राज विभाग को 13 अक्तूबर तक आरक्षण रोस्टर फाइनल करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने वीरवार को यह बात कही। प्रदेश में पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। जनजातीय क्षेत्रों में पहले और उसके बाद अन्य क्षेत्रों में। राज्य में 3243 पंचायतें हैं। इनमें चुने हुए प्रतिनिधियों का कार्यकाल दिसंबर में पूरा होना है। सरकार का मानना है कि जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते ये चुनाव पहले कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन

जिलों और ब्लॉकों की जनसंख्या के हिसाब से तैयार हो रहा रोस्टर

Himachal Pradesh Gram Panchayat Election Roster.

रोस्टर जिलों और ब्लॉकों की जनसंख्या के हिसाब से तैयार हो रहा है। इसके लिए 2011 की जनसंख्या को आधार बनाया गया है। इस बार का आरक्षण रोस्टर वर्ष 2010 में हुए पंचायत चुनाव का पहला रोटेशन होगा। धर्मशाला को नगर निगम बनाए जाने से भी पंचायत आरक्षण रोस्टर का काम रुका है। शहरी विकास विभाग की ओर से स्थिति साफ नहीं हो रही कि कौन-कौन सी पंचायतें नगर निगम में शामिल की जा रही हैं?

शहरी विकास विभाग को दो दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। इसके बाद पंचायत चुनाव का रोस्टर लागू कर दिया जाएगा। सिरमौर और ऊना जिलों में रोस्टर लीक होने के मामले सामने आए हैं। ऊना जिले में महीने भर पहले व्हाट्सऐप पर लीक रोस्टर खूब पोस्ट होता रहा। सिरमौर में आजकल रोस्टर व्हाट्सऐप पर पोस्ट हो रहा है। हालांकि, अधिकारी इसे अंतिम रोस्टर मानने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed