फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh government giving three crore rupee to baglamukhi temple

बगलामुखी मंदिर पर सरकार मेहरबान, तहकीकात में हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 25 Feb 2020 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 25 Feb 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh government  giving three crore rupee to baglamukhi temple
- फोटो : अमर उजाला

साधन संपन्न और नामी बाहरी व्यक्तियों की ओर से बनाए गए बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट पर जयराम सरकार खुद मेहरबान है। बगलामुखी मंदिर को संचालित करने वाले निजी ट्रस्ट से बिना पूछे सरकार उसे 3.3 करोड़ दे रही है। अमर उजाला की तहकीकात में इस बात का खुलासा हुआ है। बगलामुखी मंदिर के कायाकल्प को जयराम सरकार केंद्रीय योजना स्वदेश दर्शन के तहत 3.3 करोड़ दे रही है। निजी ट्रस्ट की मानें तो उसे पता ही नहीं कि मंदिर को सरकार 3.3 करोड़ दे रही है।

विज्ञापन

 
हैरत इस बात की है कि बगलामुखी मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 3.3 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव कांगड़ा जिले में नहीं, बल्कि शिमला से बनाया गया है। पर्यटन विभाग कांगड़ा के अधिकारियों को सवा तीन करोड़ के प्रस्ताव की जानकारी शिमला से आए पत्र के माध्यम से मिली थी। इस राशि से बगलामुखी मंदिर बनखंडी में पार्किंग, पार्क, मंदिर का कुंड, घाट आदि भवनों का निर्माण और कायाकल्प किया जाना है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग ने शिमला से सवा तीन करोड़ का प्रस्ताव पिछले वर्ष बनाया था। बाद में विभाग ने जिला कांगड़ा के अधिकारियों को बगलामुखी मंदिर की साइट विजिट करने के लिए पत्र लिखा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों को तभी पता चला कि बगलामुखी मंदिर के कायाकल्प पर 3.3 करोड़ खर्च किए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रजतगिरी ने कहा कि उन्हें प्रस्ताव के बारे में जानकारी नहीं है। वह मंदिर में सरकार का एक भी पैसा नहीं लगने देंगे। रजतगिरी के बयान पर सवाल उठ रहा है कि अगर बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट जब कह रहा है कि वह मंदिर पर सरकार का एक भी पैसा नहीं लगने देगा तो सरकार ने ट्रस्ट को बिना जानकारी दिए शिमला से खुद ही 3.3 करोड़ का प्रस्ताव क्यों और किसके निर्देशों पर बनाया। 

पर्यटन विभाग जिला कांगड़ा की उपनिदेशक सुनैना शर्मा ने माना कि बगलामुखी मंदिर के कायाकल्प पर विभाग ने केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत 3.3 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पिछले वर्ष बनाया था। यह प्रस्ताव शिमला से बनाया गया था। हमें जानकारी तब मिली जब साइट विजिट के लिए पत्र मिला। पर्यटन विकास निगम ने मंदिर के कायाकल्प के प्रस्ताव की डीपीआर बनाकर सरकार के पास जमा करवा दी है। अब केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद 3.3 करोड़ रुपये जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed