{"_id":"63f62e750ae157725408ee63","slug":"himachal-pradesh-five-daughters-gave-shoulder-to-father-s-bier-lit-the-funeral-pyre-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: पांच बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: पांच बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, दी मुखाग्नि
Wed, 22 Feb 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कटौला (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, कटौला (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Feb 2023 08:33 PM IST
सार
पांच बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता का अंतिम संस्कार किया। बेटियां पिता की अंतिम यात्रा में श्मशानघाट तक साथ गईं और अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन
पांच बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटा ही पिता की चिता को मुखाग्नि देता है, यह बात अब गुजरे जमाने की हो चुकी है। बुधवार को पांच बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता का अंतिम संस्कार किया। बेटियां पिता की अंतिम यात्रा में श्मशानघाट तक साथ गईं और अर्थी को कंधा दिया। यहां रीति रिवाज के साथ पिता की चिता को मुखाग्नि दी। मंडी जनपद के कटौला क्षेत्र के चेतराम दंपती बेटियों की शादी करने के बाद कुछ वर्षों से अकेले जीवन यापन कर रहे थे। उनकी तबीयत बुढ़ापे के चलते लगातार बिगड़ रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम उनका देहांत हो गया। पांच बेटियां में बड़ी बेटी अनिता, सुनीता, कविता, रेखा और सपना ने पिता का अंतिम संस्कार कर रूढि़वादी परंपरा को तोड़ा है। पिता सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त थे। बेटियों को सामर्थ्य अनुसार शिक्षा प्रदान की। पांच बेटियों में से एक बेटी मंडी में फार्मेसी ऑफिसर और एक नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स व एक बेटी केहनवाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवारत हैं। इन बेटियों ने पिता को बेटे की कभी कमी महसूस नहीं होने दी। बेटियों के तमाम प्रयास के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन