फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh first state women police commando force soon

हिमाचल तैयार करेगा पहली राज्य महिला पुलिस कमांडो फोर्स

Wed, 22 Aug 2018 11:39 AM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Aug 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh first state women police commando force soon

हिमाचल देश की पहली राज्य महिला पुलिस कमांडो फोर्स तैयार करने जा रहा है। प्रदेश पुलिस के आर्मर्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग (एपी एंड टी) विंग ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इसकी कवायद शुरू कर दी है। कमांडो प्रशिक्षण के लिए साल 2015, 2016 और 2017 के महिला पुलिस बैच से प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद इन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के विशेषज्ञों की मदद से कमांडो ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। ट्रेनिंग प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह में होगी। केंद्रीय पुलिस बलों के अलावा अभी तक सिर्फ केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस के पास ही महिला कमांडो दस्ता मौजूद है।

विज्ञापन

himachal pradesh first state women police commando force soon

इसके अलावा किसी प्रदेश की पुलिस के पास अपनी महिला कमांडो टुकड़ी नहीं है। हिमाचल पहला राज्य बनने जा रहा है जो महिला पुलिस कमांडो का दस्ता तैयार करेगा। चूंकि कमांडो के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु के बीच के जवान आदर्श रहते हैं। ऐसे में ट्रेनिंग के लिए 2015, 2016 और 2017 बैच की महिला कांस्टेबलों में से ही चयन किया जाएगा। जवानों की प्रोफाइल तैयार कर छंटनी का काम शुरू हो गया है।
  
अभी तीस महिला जवानों के दस्ते को तैयार किया जाएगा, जिन्हें पीटीसी डरोह के साथ-साथ एनएसजी के ट्रेनर्स से विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इसके बाद इस दस्ते को जरूरत के अनुसार प्रदेश व देश की सेवा के लिए तैनात किया जाएगा। - सौम्या सांबशिवन, प्रधानाचार्य, पीटीसी डरोह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed