फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh first khelo india centre in Bilaspur

Bilaspur: प्रदेश का पहला खेलो इंडिया सेंटर आज से होगा शुरू, अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच देंगे प्रशिक्षण

Wed, 12 Apr 2023 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 12 Apr 2023 12:57 PM IST
सार

खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर में जुड्डो, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जूडो में आठ लड़के और 13 लड़कियां, बॉक्सिंग तें 10 लड़के और 10 लड़कियां, एथलेटिक्स में 15 लड़के और 15 लड़कियां प्रदेश भर से चयनित किए गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh first khelo india centre in Bilaspur
बिलासपुर शहर के इस भवन में शुरू होगा खेलो इंडिया सेंटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश का पहला खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर में बुधवार से शुरू हो जाएगा। सेंटर के लिए प्रदेश भर के 71 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच प्रशिक्षण देंगे। साथ ही मसाजर, फिजियोथेरिपिस्ट और न्यूट्रीशियन की सुविधा मिलेगी। सेंटर में नौ सदस्यीय स्टाफ की नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन


खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर में जुड्डो, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जूडो में आठ लड़के और 13 लड़कियां, बॉक्सिंग तें 10 लड़के और 10 लड़कियां, एथलेटिक्स में 15 लड़के और 15 लड़कियां प्रदेश भर से चयनित किए गए हैं। 
विज्ञापन


यह खिलाड़ी बुधवार से आना शुरू हो जाएंगे। सेंटर के प्रभारी हाई परफाॅरमेंस मैनेजर होंगे। इसके अलावा स्ट्रेंथ और कैंडिशिनियर, जूडो, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स का एक-एक कोच, दो मसाजर, एक फिजियोथेरेपिस्ट, एक न्यूट्रीशियन नियुक्त किए गए हैं। बिलासपुर में खेलो इंडिया सेंटर को शुरू करने की कवायद साल 2022 में शुरू हुई। पिछले साल ही खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। अब इसे शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। बुधवार से चयनित किए गए खिलाड़ी आना शुरू हो जाएंगे। खिलाडिय़ों के लिए सेंटर में सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। अभ्यास करने के लिए कहलूर खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स ट्रैक और इंडोर स्टेडियम हैं। -रवि शंकर, जिला खेल अधिकारी, बिलासपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed