42 डिग्री पार हुआ पारा, चिलचिलाती गर्मी छुड़ाने लगी पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने अपना प्रकोप फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हिल्स क्वीन शिमला के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री पहुंच गया है। रविवार और सोमवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
ऐसे में अधिकतम तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। छह से नौ जून तक प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। उधर, छह जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।
तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। धर्मशाला में अधिकतम पारा 32.8, नाहन में 36.4, सोलन में 35.0, कांगड़ा में 39.3, भुंतर में 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सुदरनगर में 37.2, कल्पा में 26.2, हमीरपुर में 36.7, बिलासपुर में 36.8, मंडी में 32.4 और मनाली में 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान भी 17.8 डिग्री पहुंच गया है।