फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Electricity Regulatory Commission increase in tariff 20 paisa per unit

हिमाचल: चुनावी साल में बिजली प्रति यूनिट 20 पैसे हुई महंगी पर भुगतान करेगी सरकार

Wed, 30 Mar 2022 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Mar 2022 02:17 PM IST
सार

गोसेवा आयोग से पंजीकृत गोसदन और गो अभ्यारणों से 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले इनसे घरेलू दरों पर एक रुपये या इससे ज्यादा बिजली शुल्क लिया जाता था। आयोग ने कृषि दरों को ही इन पर भी लागू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Electricity Regulatory Commission increase in tariff 20 paisa per unit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनावी वर्ष में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेशवासियों को वर्ष 2022-23 के लिए महंगी बिजली का झटका नहीं दिया है। नियामक आयोग की ओर से बीस पैसा प्रति यूनिट बढ़ाई गई दरों का भुगतान प्रदेश सरकार करेगी। उपभोक्ताओं पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा। इसके लिए बिजली बोर्ड को 500 करोड़ की जगह सरकार 750 करोड़ रुपये सब्सिडी देगी। औद्योगिक इकाइयों को दी जाने वाली बिजली के लगातार तीसरे वर्ष भी दाम नहीं बढ़ाए हैं।

विज्ञापन


गोसेवा आयोग से पंजीकृत गोसदन और गो अभ्यारणों से 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले इनसे घरेलू दरों पर एक रुपये या इससे ज्यादा बिजली शुल्क लिया जाता था। आयोग ने कृषि दरों को ही इन पर भी लागू करने का फैसला लिया है। इसके अलावा प्रदेश में रक्षा बलों द्वारा दी जा रही सेवाओं को देखते हुए राज्य के भीतर रक्षा प्रतिष्ठानों से घरेलू दरों पर बिजली शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले थोक दरों पर इनसे शुल्क लिया जाता था। वहीं डिफेंस कैंटोनमेंट एरिया में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से वाणिज्यिक दरों पर बिजली शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


अप्रैल से प्रतिमाह 60 यूनिट बिजली खपत पर घरेलू उपभोक्ताओं को बिल जारी नहीं होंगे। 125 यूनिट की खपत करने वालों को एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल आएंगे। सरकार की इस घोषणा को भी आयोग ने मंजूरी दी है। बुधवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2022-23 के लिए बिजली का टैरिफ जारी कर दिया है। आयोग ने वर्ष बिजली बोर्ड की राजस्व जरूरतों को 5730.02 करोड़ रुपये आंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
5.70 रुपये प्रति यूनिट की दर से चार्ज होंगे इलेक्ट्रिक वाहन
प्रदेश में 5.70 रुपये प्रति यूनिट की दर से इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज होंगे। नियामक आयोग ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशनों के लिए पहली बार अलग से टैरिफ तय किया है। पूरे देश में हिमाचल प्रदेश ने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के शुल्क को सबसे कम रखा है।


प्री पेड मीटर उपभोक्ताओं को तीन फीसदी छूट
प्री पेड बिजली मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को एनर्जी शुल्क मेें तीन फीसदी की छूट दी जाएगी। इन उपभोक्ताओं के लिए बिजली टैरिफ घरेलू उपभोक्ताओं वाला ही रहेगा।

घरेलू उपभोक्ताओं पर लागू होंगी ये दरें
स्लैब                यूनिट                दर प्रति यूनिट (रुपये में)
लाइफलाइन        0-60                शून्य
एक                  0-125                1.00
दो                    126-300            3.95
तीन                 300 से अधिक      5.00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed