{"_id":"5ee23105b75cf0099d18f537","slug":"himachal-pradesh-electricity-board-junior-t-mate-and-junior-helper-recruitment-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड में टीमेट-जूनियर हेल्पर के 1892 पदों पर भर्ती, करें आवदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड में टीमेट-जूनियर हेल्पर के 1892 पदों पर भर्ती, करें आवदेन
Fri, 12 Jun 2020 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
सुनील शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
सुनील शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने टीमेट और जूनियर हेल्पर के 1892 पदों के लिए आवेदन मांग लिए हैं। जूनियर टीमेट के 1500 पद व जूनियर हेल्पर के 392 पद अनुबंध पर भरे जाएंगे। नियुक्त होने वाले कर्मचारी को 8150 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थी दोनों वर्ग के पदों के लिए एक ही फार्म पर आवेदन कर सकता है। इन पदों के आवेदन के लिए 20 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जबकि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति, किन्नौर, पांगी भरमौर, डोडरा क्वार के अभ्यर्थी 4 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी आवेदन मंडी, शिमला व धर्मशाला चीफ इंजीनियर बिजली बोर्ड के कार्यालय में भेज सकते हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है, लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने आईटीआई इलेक्ट्रीशियन या वायरमैन का डिप्लोमा किया होगा, उनको प्राथमिकता मिलेगी। विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन