फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HImachal Pradesh Electricity Board Employees Union Protest over transfers

पांच पदाधिकारियों के तबादले होने पर भड़की बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन

Sat, 05 Oct 2019 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 05 Oct 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
HImachal Pradesh Electricity Board Employees Union Protest over transfers
सांकेतिक तस्वीर

बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस में तैनात कर्मचारी यूनियन के पांच पदाधिकारियों के तबादले का मामला गर्मा गया है। कर्मचारी यूनियन ने तबादला आदेश रद्द नहीं करने पर 22 अक्तूबर को शिमला में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। यूनियन ने बोर्ड मुख्यालय में ट्रांसफर माफिया के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन


यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन ने प्रताड़ना की भावना से पदाधिकारियों के तबादले किए हैं। कहा कि यूनियन का गठन वर्ष 1971 में हुआ। तब से अब तक कई सरकारें आई और गईं, लेकिन किसी भी सरकार ने यूनियन में उच्च पदों पर आसीन पदाधिकारियों को कभी भी जानबूझ कर प्रताड़ित नहीं किया। अब प्रबंधन वर्ग ने यूनियन के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बोला है।
विज्ञापन


कहा कि आज बिजली बोर्ड में ट्रांसफर माफिया सक्रिय है, जो कर्मचारियों को तबादलों के नाम पर डरा धमकाकर माहौल खराब कर रहा है। कहा कि बोर्ड प्रबंधन संबंधित विंग के अधिकारियों को नजर अंदाज कर सीधे शाखाओं के कार्यालय आदेश अपने कार्यालय से जारी कर रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इन कर्मचारियों की इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाई जाए और इनके इशारों पर किए गए सभी तबादलों को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रबंधन कर्मचारियाें की मांगो का निराकरण करने में बुरी तरह से विफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 व 29 सितंबर को हमीरपुर में हुए यूनियन के अधिवेशन में कड़ा संज्ञान लिया गया। चार अक्तूबर को बोर्ड प्रबंधन को लंबित मांगे पूरी करने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया गया। इसी बीच प्रबंधन ने पदाधिकारियों के तबादले कर दिए। उधर, बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी कालटा ने बताया कि प्रबंधन ने किसी को भी प्रताड़ित नहीं किया है। प्रक्रिया के तहत तबादले किए गए हैं।


इन पदाधिकारियों के हुए हैं तबादले
बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस में नियुक्त यूनियन के प्रदेश महासचिव हीरालाल वर्मा को केलांग, मुख्यालय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा को बिलासपुर, उपाध्यक्ष हेमराज को अंब, संयुक्त सचिव अनिल कैंथला को ज्वाली और उप महासचिव अशोक कुमार शर्मा का तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed