{"_id":"6360f8d12d806742594a692f","slug":"himachal-pradesh-election-2022-sukhwinder-sukhu-statement-on-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विस चुनाव: सुखविंद्र सुक्खू बोले- चुनावों में हार देखकर रोने लगे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विस चुनाव: सुखविंद्र सुक्खू बोले- चुनावों में हार देखकर रोने लगे भाजपा नेता
Tue, 01 Nov 2022 04:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 01 Nov 2022 04:16 PM IST
सार
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अब सत्ता छिन रही है तो भाजपा नेता हर गली मोहल्ले में रो रहे हैं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता पांच साल से परेशान है।
विज्ञापन
सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि विधानसभा चुनावों में अपनी हार को देखकर भाजपा नेता अब मंचों पर रो रहे हैं। आंसू सत्ता से विदाई के दर्द के कारण निकल रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर से रोना शुरू किया और अब भाजपा के अन्य नेता भी रोने लगे हैं। इन नेताओं के रोने से साफ दिख रहा है कि भाजपा नेताओं को सत्ता का मोह कितना है।
विज्ञापन
अब सत्ता छिन रही है तो हर गली मोहल्ले में रो रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता पांच साल से परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी के साथ पुरानी पेंशन योजना को लेकर जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सालों से आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी विरोधी भाजपा सरकार ने उनकी बात तक नहीं सुनी है।
विज्ञापन
अपने हक के लिए लड़ने वाले कर्मचारियों पर सरकार ने मुकद्दमे ही दर्ज किए हैं। अब चुनावों के समय भाजपा नेताओं को पुरानी पेंशन की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी अब गुमराह होने वाले नहीं हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा के राष्ट्रीय नेता बौखला गए हैं।
विज्ञापन