फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal pradesh election 2022 subash sharma independent candidate bilaspur assembly constituency himachal

हिमाचल विस चुनाव: फेसबुक पर लिखा- चुनाव लड़ूंगा पर पैसे नहीं हैं, 10 घंटे में 800 लोगों ने दे दिए चार लाख

Fri, 21 Oct 2022 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Oct 2022 12:37 PM IST
सार

2012 से टिकट के लिए इंतजार कर रहे सुभाष शर्मा के सब्र का बांध इस बार टूट गया है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सदर से चुनाव लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन
himachal pradesh election 2022 subash sharma independent candidate bilaspur assembly constituency himachal
सुभाष शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा से टिकट न मिलने पर बिलासपुर सदर से सुभाष शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। सुभाष शर्मा शुक्रवार को अपना नामांकन करेंगे। पार्टी से अनदेखी पर उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि वह चुनाव तो लड़ना चाहता है लेकिन उसके पास पैसे नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपना बैंक खाता नंबर भी शेयर किया। इसके बाद करीब 10 घंटे में 800 से ज्यादा लोगों ने उनके खाते में करीब चार लाख रुपये सहायता राशि चंदे के रूप में दी है।

विज्ञापन


भाजपा सदर से मौजूदा विधायक सुभाष ठाकुर का टिकट काटकर पार्टी ने त्रिलोक जम्वाल को दे दिया है। ठाकुर ने भी यह कहकर मन शांत कर लिया हो कि संगठन का फैसला सर्वोपरि है। लेकिन 2012 से टिकट के लिए इंतजार कर रहे सुभाष शर्मा के सब्र का बांध इस बार टूट गया है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सदर से चुनाव लड़ने का एलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जिले में उनकी ही सीट माने जाने वाली सदर विधानसभा से इस बार विरोध कड़ा होने वाला है।
विज्ञापन


एक तरफ मौजूदा विधायक सुभाष ठाकुर की टिकट कटने से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। कार्यकर्ताओं ने तो यह तक कह दिया है कि अगर टिकट दिल्ली से आई है तो वोट भी दिल्ली से ही लाएं। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी परिषद से निकले सुभाष शर्मा भी भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बनते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष शर्मा वर्तमान में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इससे पहले वह पार्टी में कई राज्यों के चुनाव प्रभारी का जिम्मा निभा चुके हैं। उन्होंने टिकट के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, सुभाष ठाकुर, रूपलाल ठाकुर का नाम लेते हुए कहा था कि सदर से इन्हें भी टिकट दिया जा सकता था। अब इन्हें सोशल मीडिया पर सदर समेत पूरे जिले के सहानुभूति मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed