फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Education Minister Govind Singh Thakur said schools will not be closed in state

हिमाचल: बंद नहीं होंगे स्कूल, जनवरी से शुरू होगी प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती

Fri, 19 Nov 2021 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Nov 2021 01:09 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। विद्यार्थी और अभिभावक स्कूल खुलने से खुश हैं। ऐसे में स्कूलों को बंद करने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Education Minister Govind Singh Thakur said schools will not be closed in state
सचिवालय में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगातार बढ़ रही विद्यार्थियों की हाजिरी से उत्साहित राज्य सरकार ने स्कूलों को बंद नहीं करने का फैसला लिया है। गुरुवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि शीतकालीन जिलों के निजी स्कूलों को ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ाई में से एक विकल्प तलाशने के लिए स्वयं अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन


निजी स्कूलों को इस बाबत पीटीए या एसएमसी से चर्चा कर आगामी फैसला लेना होगा। शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए एसओपी से स्कूलों में सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी 80 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


विद्यार्थी और अभिभावक स्कूल खुलने से खुश हैं। ऐसे में स्कूलों को बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा सुचारु चलती रहे, इसके लिए एसओपी का पालन करना जरूरी है। जो निजी स्कूल प्रबंधन बच्चों को नहीं बुलाना चाहते हैं, स्वयं इसका फैसला करें। सरकार ने उन्हें अपने स्तर पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2022 से शुरू होगी प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती
प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों के लिए जनवरी 2022 से शिक्षकों की भर्ती शुरू होगी। नए शैक्षणिक सत्र से पहले नर्सरी और केजी की कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों और 15 वर्ष तक आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर कार्य करने वालों को भर्ती में शामिल किया जाएगा।


शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में चार हजार एनटीटी अध्यापकों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए विभाग ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। विभागीय स्तर पर तथा आउटसोर्स दोनों विकल्पों पर प्रस्ताव मांगा गया है। ये भर्तियां एनसीटीई के निर्धारित मापदंडों के आधार पर ही की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed