{"_id":"5ecab96c730e5b22273905e2","slug":"himachal-pradesh-dgp-sr-mardi-statement-on-online-fraud-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के दौरान बढ़ी ऑनलाइन ठगी, सतर्क रहें लोग: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के दौरान बढ़ी ऑनलाइन ठगी, सतर्क रहें लोग: डीजीपी
Sun, 24 May 2020 11:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 May 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डीजीपी सीताराम मरडी ने वीडियो बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान पहले से ज्यादा सतर्कता बरतें। कहा कि कोविड के दौरान साइबर ठगों ने धोखाधड़ी के लिए विभिन्न तरह के वायरस का इस्तेमाल कर फर्जी ई-मेल भेजकर हैकिंग शुरू कर दी है। ऐेसे में किसी अंजान आईडी से आने वाले ई-मेल को न खोलें और सर्च इंजन पर किसी भी जानकारी को खोजने के बाद उनका भरोसा न करें।
विज्ञापन
सिर्फ आधिकारिक साइटों पर ही दी गई जानकारी को सही मानें। अगर किसी को कोविड फंड में दान देना है तो भारत सरकार या राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइटों पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर ही वित्तीय लेनदेन करें। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में जो भी नए केस आ रहे हैं, वे बाहरी राज्यों से आए लोगों के हैं। कहा कि इनके लिंक पता कर इंफेक्शन की चेन तोड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी तक 244 लोगों के खिलाफ 197 मामले क्वारंटीन तोड़ने के दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में विभिन्न तरह की रियायतें मिलने जा रही हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हाथ धोने के निर्देशों का ध्यान रखना होगा। डीजीपी ने कहा कि शाम सात से सुबह सात तक गैर जरूरी परिवहन मना है इसलिए इस अवधि के दौरान घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन