{"_id":"5ebbd8628ebc3e9021208c23","slug":"himachal-pradesh-dgp-sr-mardi-appeal-to-migrant-workers-to-not-leave-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल छोड़कर न जाएं प्रवासी मजदूर : डीजीपी एसआर मरडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल छोड़कर न जाएं प्रवासी मजदूर : डीजीपी एसआर मरडी
Wed, 13 May 2020 04:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के दौरान सरकार की ओर से हर मुद्दे पर अपनी बात कहने वाले डीजीपी सीताराम मरडी ने प्रदेश छोड़कर अपने राज्यों को जाने के लिए आवेदन कर रहे हजारों प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि वे राज्य छोड़कर न जाएं। कहा कि जल्द राज्य में औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन
अगर कोविड के डर से वे घर लौटना चाह रहे हैं तो याद रखना चाहिए कि यह वायरस लंबे समय तक नहीं जाने वाला है। ऐसे में इसका सामना एहतियात बरतते हुए करना चाहिए। कहा कि पहली बार एक डॉक्टर व एचएचसी जैसे फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर वायरस की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में लोगों को हर वॉरियर का आभारी होना चाहिए। ये अपनी जान की परवाह किए बिना लगातार बिना छुट्टी सेवाएं दे रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि हिमाचल में सही होने वालों की संख्या ज्यादा है। मास्क लगाने और उचित दूरी बनाकर रखने जैसे एहतियात बरतना जरूरी है। सरकारी व निजी कार्यालयों में भी थर्मल स्क्रीनिंग की जानी चाहिए। दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहनने और भीड़ व बैठक से बचना चाहिए।
विज्ञापन
कुछ पढ़े-लिखे युवा अपने ज्ञान का दुरुपयोग कर कोविड जैसी गंभीर समस्या के दौरान भी धोखाधड़ी कर रहे हैं। लोगों से अपील की कि वे भी ऐसे ठगों से बचें। लखनऊ के एक ट्रक चालक की ओर से मजदूरों को रोजाना निशुल्क खाना खिलाने का उदाहरण देकर डीजीपी ने कहा कि इस समय सभी को नि:स्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए।