{"_id":"647063408a4f0700ee0a4545","slug":"himachal-pradesh-dgp-sanjay-kundu-pay-obeisance-at-chintpurni-temple-una-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chintpurni Temple: मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे डीजीपी संजय कुंडू, माथा टेककर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chintpurni Temple: मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे डीजीपी संजय कुंडू, माथा टेककर लिया आशीर्वाद
Fri, 26 May 2023 02:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 May 2023 02:44 PM IST
सार
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कहा कि श्रदालुओं को यहां बेहतर तरीके से माता रानी के दर्शन हो सकें इसे लेकर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया है जिसे बहुत जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी के दरबार में डीजीपी संजय कुंडू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू शुक्रवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। मंदिर पुजारी संदीप कालिया ने उनसे विधिवत पूजा अर्चना करवाई। मां के दरबार में माथा टेकने के बाद मंदिर स्टाफ ने कुंडू को माता रानी की फोटो भेंट स्वरूप दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुंडू ने कहा कि श्रदालुओं को यहां बेहतर तरीके से माता रानी के दर्शन हो सकें इसे लेकर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया है जिसे बहुत जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर परिसर और मंदिर के बाहर बाजार में सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह पर लगाए गए हैं जिससे चिंतपूर्णी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। कुंडू ने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र पंजाब बॉर्डर के साथ लगने के कारण कुछ असामाजिक तत्व यंहा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं जिसको रोकने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं और रात में भी गश्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी जिला कांगड़ा में पड़ता है और कोई क्राइम वारदात होने पर यंहा देहरा पुलिस को आना पड़ता है इसलिए चिंतपूर्णी पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि चिंतपूर्णी में कोई वारदात होती है और वो देहरा थाना के अंदर आती है तो क्राइम पर चिंतपूर्णी पुलिस देहरा पुलिस के आने से पहले एफआईआर भी दर्ज करे और छानबीन भी शुरू करे। देहरा पुलिस की एक पुलिस चौंकी चिंतपूर्णी में खोले जाने पर कहा की इसको लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।