फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh congress committee meeting in shimla.

पढ़िए जरूर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लिया अहम फैसला

Tue, 28 Apr 2015 09:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Apr 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh congress committee meeting in shimla.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आपराधिक छवि के लोगों को कांग्रेस का सदस्य नहीं बनाया जाएगा। कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान 15 मई से पहले पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कांग्रेस के नए बनाए गए संगठनात्मक जिलों की कमेटियों का गठन भी जल्दी किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक चुनाव के लिए भी कमर कस ली है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री राजा राम पाल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों, प्रदेश प्रवक्ताओं, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक, अग्रणी संगठनों और विभागों के प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में हाल ही में नेपाल और भारत के कुछ राज्यों में भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति समस्त हाउस ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में कई ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान जोरों पर है, जिससे कांग्रेस पार्टी में मजबूती लाई जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी राजा रामपाल सिंह ने कहा कि अग्रणी संगठनों एवं विभागों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ पूरे जोश के साथ काम करें और बूथ स्तर तक जाए।

इससे प्रदेश स्तर तक पार्टी मजबूती के साथ उभरेगी और कांग्रेस की सदस्यता भी बढे़गी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जानकारी दी कि 15 मई तक संबधित ब्लॉक अथवा जिला अथवा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता फार्म पूर्ण भरे हुए तथा फोटो सहित पंहुच जाने चाहिए।

प्रदेश में नए संगठनात्मक जिलों एवं ब्लॉकों की कार्यकारिणी का गठन बहुत जल्द किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित जिला और ब्लॉकों से सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को पार्टी की सदस्यता से दूर रखा जाए।


बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रंगीलाराम राव, एएन विद्यार्थी, डा. बीरू राम, गीता नेगी, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, रामलाल ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, सुंदर ठाकुर, सुशीला नेगी, किशोरी लाल, कार्यकारिणी के सदस्य रोहित ठाकुर, सोहन लाल, नंद लाल, रघुवीर ठाकुर, कुश परमार, केवल सिंह पठानिया आदि मौजूद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed