फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh congress adhyaksh kuldeep rathore statement on cm jairam thakur

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- उपचुनावों में मिली हार भूल गए हैं मुख्यमंत्री

Fri, 15 Apr 2022 08:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Apr 2022 08:30 PM IST
सार

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश भाजपा में जो घमासान मचा है, वह किसी से छिपा नहीं है। जयराम सरकार को अपनी कारगुजारियों का भी पूरा हिसाब किताब देना होगा। सरकार की अकुशलता और फिजूलखर्ची ने प्रदेश को आज 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है।

विज्ञापन
himachal pradesh congress adhyaksh kuldeep rathore statement on cm jairam thakur
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इसने देश को आजाद करवाने और आधुनिक बनाने में बहुत योगदान दिया है। चुनावों में पार्टियों की हार-जीत लगी रहती है। मुख्यमंत्री का यह कहना कि कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है, उनकी संकीर्ण सोच और मानसिकता को दर्शाता है। 

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री शायद भूल गए हैं कि उन्हें प्रदेश के चार उप चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। धन-बल और सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद इसी कांग्रेस ने उपचुनावों में धूल चटाई है। मुख्यमंत्री को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों की नहीं, प्रदेश में चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा में जो घमासान मचा है, वह किसी से छिपा नहीं है। राठौर ने कहा कि जयराम सरकार को अपनी कारगुजारियों का भी पूरा हिसाब किताब देना होगा। सरकार की अकुशलता और फिजूलखर्ची ने प्रदेश को आज 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करते। समस्याओं के प्रति भाजपा पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री जिस तरह से घोषणाएं करते जा रहे हैं, वह कभी पूरी होने वाली नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed