फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu receives warm welcome in sundernagar

Mandi News: पहली बार सुंदरनगर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, हुआ भव्य स्वागत

Sat, 18 Feb 2023 09:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Feb 2023 09:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को मंडी में शुरु होने वाले अंतराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu receives warm welcome in  sundernagar
सुंदरनगर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहली बार मंडी जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सुंदरनगर पहुंचने पर कांग्रेसजनों और जनता ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री करीब 5 बजे हेलीकॉप्टर से राजकीय बहुतकनीकी सुंदरनगर में उतरे। यहां पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन


जवाहर पार्क के पास मुख्यमंत्री खुली जीप में बैठे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन किया। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। लोक निर्माण विश्राम गृह में उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका निवारण कराने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद देह नाचन विधानसभा क्षेत्र के हटगढ़ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल के बेटे के विवाह में शिरकत की। उन्होंने वर चंद्र कौशल और वधु कंचन रानी को विवाह की बधाई दी। शनिवार रात मुख्यमंत्री मंडी स्थित सर्किट हाउस में ठहरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे रविवार को मंडी में शुरु होने वाले अंतराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, सरकाघाट से प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर, मंडी से प्रत्याशी रही चंपा ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष हेमचंद शर्मा समेत कांग्रेस पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed