फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh: CM Sukhu says BJP MLAs committed an offense by disrespecting the national anthem.

हिमाचल प्रदेश: सीएम सुक्खू बोले- राष्ट्रगान का अपमान कर भाजपा विधायकों ने किया अपराध

Fri, 21 Aug 2026 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 05:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आजादी के बाद से 77-78 साल से राष्ट्रगान गाया जाता रहा है। अब भाजपा के विधायक इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वयं राष्ट्रगान गाते हैं। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh: CM Sukhu says BJP MLAs committed an offense by disrespecting the national anthem.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान को लेकर भाजपा विधायकों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रगान के लिए सदन में सभी को खड़े होने के लिए कहा गया था, लेकिन भाजपा विधायक राष्ट्रगान शुरू होने से पहले ही राष्ट्रगीत पर पूछते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष भी स्पष्ट कर चुके थे कि सदन में पहले भी राष्ट्रगान गाया जाता रहा है। राष्ट्रगान देश की गरिमा और सम्मान से जुड़ा विषय है और इसका अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से 77-78 साल से राष्ट्रगान गाया जाता रहा है। अब भाजपा के विधायक इसका विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वयं राष्ट्रगान गाते हैं।

विज्ञापन



स्कूलों में भी राष्ट्रगान गाया जाता है और राष्ट्रगीत को भी सदन में पूरे सम्मान के साथ गाया जाता है। ऐसे में राष्ट्रगान को लेकर विवाद खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल की जनता, कांग्रेस राष्ट्रगान के इस कथित अपमान के खिलाफ हैं। मामले को प्रदेश की जनता के बीच ले जाया जाएगा। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों का अपना सम्मान है। सदन में दोनों को पूरी गरिमा के साथ गाया जाता है। किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। सदन में सभी राजनीतिक दलों के अपने मत और विचार हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े विषयों पर मर्यादा का पालन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदा चोरी, नीट पेपर लीक और भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पूर्व विधायकों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त नहीं किए जाने को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायकों के निधन पर सदन में शोक व्यक्त किया जाना था, लेकिन भाजपा ने इसका भी ध्यान नहीं रखा और संवेदनहीनता दिखाई। विधानसभा में राजनीति का स्तर किस हद तक नीचे पहुंच गया है, यह पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट होता है।

विज्ञापन

आगे सीएम पीछे विधायक लगाते रहे भाजपा के खिलाफ नारे
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री स्वयं आगे नारे लगाते रहे। उनके साथ पीछे मंत्री और कांग्रेस विधायक भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। दूसरी ओर भाजपा विधायक भी नारे लगाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed