फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh cabinet meeting today live updates 4 September 2021

हिमाचल: कैबिनेट ने लिया फैसला, 14 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं

Sat, 04 Sep 2021 07:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Sep 2021 07:24 PM IST
सार

मंत्रिमंडल की बैठक में मंडी जिले के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के चनोल में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की भी स्वीकृति प्रदान की गई। सिरमौर जिले के राजगढ़ में नया स्वास्थ्य खंड कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
himachal pradesh cabinet meeting today live updates 4 September 2021
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने 14 सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को बंद ही रखने का फैसला लिया है। शिक्षक पहले की तरह स्कूल आते रहेंगे और ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। इससे पहले स्कूलों को पांच सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया था। मंत्रिमंडल ने जिला मंडी के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के चनोल में अटल आदर्श विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। दस स्कूलों को आवश्यक पद भरने के साथ स्तरोन्नत कर दिया गया है। छह स्कूलों को विज्ञान और एक स्कूल में वाणिज्य संकाय शुरू करने की मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन


जिला कुल्लू के नग्गर शिक्षा खंड में ग्राम पंचायत पिछलीधार के गलंग गांव, शिक्षा खंड कुल्लू दो में ग्राम पंचायत बस्तोरी के सराली गांव में नए राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोलने का निर्णय लिया। जिला कांगड़ा के फतेहपुर क्षेत्र के ततवाली तथा ज्वाली क्षेत्र के नडोली में राजकीय उच्च पाठशाला को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने जिला कांगड़ा के शाहपुर में राजकीय माध्यमिक पाठशाला करेरी खास को राजकीय उच्च पाठशाला तथा नगरोटा बगवां में राजकीय उच्च पाठशाला जलोट को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और इनके सुचारु क्रियान्वयन के लिए आवश्यक पदों के सृजन को स्वीकृति दी। जिला बिलासपुर के स्वारघाट क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक पाठशाला री खास को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों के सृजन और भरने को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं जंघी, धामग्रां, ओयाल तथा ककला को राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजन करने व भरने को स्वीकृति प्रदान की। जिला मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्योलीधार में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया।

बैठक में क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जिला मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धदोह, बस्सी, बखली तथा देवधार में विज्ञान कक्षाएं, जिला बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंधीर में आवश्यक पदों के सृजन के साथ विज्ञान कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया गया।


जिला कांगड़ा के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला सोलन के दून क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला झाड़माजरी को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आवश्यक पदों के सृजन व भरने सहित स्तरोन्नत करने को स्वीकृति प्रदान की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed