फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Cabinet meeting decision today state second university start functioning from 1 April 2022

Himachal Pradesh Cabinet: एक अप्रैल से मंडी में शुरू होगा प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय

Tue, 15 Feb 2022 11:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 15 Feb 2022 11:51 AM IST
सार

शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और निजी कॉलेजों की संख्या 400 से अधिक हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में अब क्लस्टर विवि को अपग्रेड कर राज्य विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Cabinet meeting decision today state second university start functioning from 1 April 2022
क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का दूसरा राज्य विश्वविद्यालय एक अप्रैल से मंडी में काम शुरू करेगा। सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मंडी में नया राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी हिमाचल प्रदेश स्थापना और विनियम अधिनियम 2022 को एक अप्रैल 2022 से अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया। राज्य विवि मंडी से प्रदेश के पांच से छह जिलों के कॉलेजों की संबद्धता होगी। नवंबर 2021 में सरकार ने क्लस्टर विवि मंडी को राज्य विवि बनाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और निजी कॉलेजों की संख्या 400 से अधिक हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में अब क्लस्टर विवि को अपग्रेड कर राज्य विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। प्रदेश के गठन के बाद से केवल शिमला में ही राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां ऐसी नहीं है कि प्रदेश के सारे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए शिमला पहुंच सकें। ऐसे में प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। पीजी कक्षाओं में सीटें सीमित होने के कारण भी कई विद्यार्थी शिमला में दाखिला नहीं ले पाते हैं। इस कारण मजबूरी में निजी विश्वविद्यालयों में भारी भरकम फीस देकर दाखिला लेना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य विवि में विधायकों से पूछकर कॉलेज नहीं होंगे शामिल
प्रदेश के दूसरे राज्य विश्वविद्यालय मंडी में शामिल किए जाने वाले कॉलेजों के नाम सरकार तय करेगी। विधायकों से पूछकर इस बाबत फैसला नहीं होगा। सरकार ने विधेयक में विधायकों को इसका अधिकार नहीं दिया है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी (स्थापना और विनियमन) विधेयक 2021 विधानसभा में पारित हो चुका है।


शिमला विश्वविद्यालय से कॉलेजों को निकालकर अब मंडी विश्वविद्यालय में शामिल किया जाना है। उधर, नए राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आरंभिक स्तर पर दस करोड़ की राशि अपेक्षित होगी। भविष्य में इसके लिए राजकोष से प्रतिवर्ष 75 से 100 करोड़ की अभिवृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed