फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh cabinet extension news

कोरोना संकटकाल के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार टला

Sat, 25 Jul 2020 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Jul 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh cabinet extension news
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लंबे अर्से से खाली चल रहे मंत्रिमंडल के पदों को भरने की कवायद पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के क्वारंटीन ने ब्रेक लगा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में अगर कोविड पॉजिटिव केस न आया होता तो संभव है कि इस महीने के अंत तक प्रदेश मंत्रिमंडल में तीन से चार नए चेहरों को जगह मिल जाती। इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर भी नए चेहरे की नियुक्ति होने की संभावना थी। हालांकि मुख्यमंत्री छह दिन के क्वारंटीन पर चल रहे हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से लेकर 30 जुलाई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक भी अधर में अटक गई है।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ समय पहले मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद संगठन ने हिमाचल से मंत्रियों के खाली पदों को भरने के लिए नामों का प्रस्ताव दिल्ली भेज दिया था। बताया जा रहा है कि नामों पर मंथन के बाद इसी महीने के  आखिरी सप्ताह में शपथ ग्रहण कराए जाने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई थी। मंत्रिपद के दावेदारों में कुछ ने समर्थकों को इसकी जानकारी भी दे दी थी।
विज्ञापन


लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री छह दिन के लिए क्वारंटीन हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल जो समीकरण बने हैं उनमें कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से दो चेहरों को जगह मिलने की संभावना है, जबकि शिमला संसदीय क्षेत्र से एक को जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से एक विधायक को उपाध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। वहीं, मंत्रिमंडल के वर्तमान स्वरूप में भी बदलाव हुआ तो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को एक और मंत्री मिल सकता है। फिलहाल अब मुख्यमंत्री के क्वारंटीन से बाहर आने के बाद ही इस बात से पर्दा हटेगा कि केंद्रीय नेतृत्व ने किसके नाम पर मुहर लगाई है और मुख्यमंत्री कब अपने मंत्रिमंडल को विस्तार देते हैं।

अभी ऐसा है संसदीय क्षेत्रों का सियासी संतुलन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, गोविंद ठाकुर और रामलाल मारकंडा - मंडी संसदीय क्षेत्र
मंत्री सुरेश भारद्वाज और डा राजीव सैजल - शिमला संसदीय क्षेत्र
मंत्री बिक्रम ठाकुर, सरवीण चौधरी - कांगड़ा संसदीय क्षेत्र
मंत्री वीरेंद्र कंवर - हमीरपुर संसदीय क्षेत्र
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार - कांगड़ा संसदीय क्षेत्र
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज - कांगड़ा संसदीय क्षेत्र
सुरेश कश्यप प्रदेश अध्यक्ष - शिमला संसदीय क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed