फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Cabinet Decision Latest News: College examinations will be held in July, schools will remain closed

हिमाचल: जुलाई में होंगी कॉलेजों की परीक्षाएं, अभी बंद रहेंगे स्कूल, कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला

Fri, 11 Jun 2021 09:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Jun 2021 09:04 PM IST
सार

हिमाचल कैबिनेट ने प्रदेश के कॉलेजों में जुलाई से परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया है। वहीं अभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Cabinet Decision Latest News: College examinations will be held in July, schools will remain closed
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक में प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में जुलाई महीने में विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया गया। यूजीसी की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार जुलाई माह से स्नातक व शास्त्री अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया है। कॉलेजों की प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं इसके बाद आयोजित की जाएंगी। कॉलेजों में स्नातक स्तर की कक्षाएं अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। 23 जून से सभी मेडिकल, आयुर्वेदिक और डेंटल कॉलेज खुलेंगे। फार्मेसी और नर्सिंग कॉलेज 28 जून से खुलेंगे। 

विज्ञापन


कैबिनेट के फैसले से प्रदेश में 1.35 लाख विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। परीक्षा की तैयारियों के लिए प्रदेश विवि को भी अतिरिक्त समय मिल गया है। विश्वविद्यालय 15 जून के बाद कभी भी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर सकता है। परीक्षाएं करवाने के लिए विवि को कम से कम एक महीना लगेगा। स्पॉट मूल्यांकन शुरू करने पर भी परिणाम तैयार करने में डेढ़ माह का समय लगना तय है। अंतिम वर्ष के बीएससी, बीए, बीकॉम और शास्त्री कोर्स के करीब 35 हजार विद्यार्थी हैं। 
विज्ञापन


अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए विवि ने अप्रैल में ही 156 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने का काम भी पहले ही पूरा किया गया है। परीक्षार्थियों को किसी भी केंद्र में अपीयर होने की छूट दी जानी है। हर कॉलेज में सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की गई है। हिमाचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि फाइनल ईयर की परीक्षाओं को लेकर अगले सप्ताह डेटशीट जारी कर दी जाएगी। इन परीक्षाओं के बाद ही स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं की प्लानिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह देरी से होंगी परीक्षाएं, अगस्त में शुरू होगा नया सत्र
 यूजी डिग्री कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में होनी थीं, लेकिन कोरोना काल में मार्च के बजाय 17 अप्रैल से करवाने की तैयारी थी। इसे स्थगित करना पड़ा। अब यह परीक्षाएं चार माह देरी से करवाई जा रही हैं। मंत्रिमंडल बैठक के बाद शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में कॉलेजों का नया सत्र शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं, प्रदेश में शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। प्रदेश सरकार स्कूलों को अभी खोलने की तैयारी में नहीं है। शिक्षकों को भी अभी घरों से ही ऑनलाइन पढ़ाई करवानी होगा। 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए जिन शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, उन्हें ही स्कूलों में बुलाया जाएगा। कोचिंग सेंटर भी आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। 

शाम पांच बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी
अब प्रदेश में 14 जून से कोरोना कर्फ्यू शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। धारा 144 खत्म कर दी गई है। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी। प्रदेश में 14 जून से राज्य के भीतर ही बसें चलेंगी। कोरोना की बंदिशों के चलते बसों में 50 फीसदी सीटों पर ही यात्री बैठ सकेंगे। फिलहाल बाहरी राज्यों के लिए अभी बस सेवाएं शुरू नहीं होंगी। प्रदेश में होटल व अन्य पर्यटन यूनिटों को खोलने व संचालन का फैसला लिया गया है।





निजी वाहन, ऑटो, टैक्सी आदि भी 50 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ चल सकेंगे। वहीं, शादी व अंतिम संस्कार समारोह में अभी भी 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। प्रदेश में आगामी आदेशों तक सभी सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक व अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी। इसी तरह सिनेमा हाल, जिम, खेल परिसर, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम, सभागार आदि बंद रहेंगे। आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी नए निर्देश 14 जून सुबह छह बजे से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। 

कांग्रेस सरकार में बंद किए स्कूल दोबारा किए शुरू 
 प्रदेश सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय में बंद किए जिला मंडी के धर्मपुर ब्लाक के खंडून गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल को दोबारा खोल दिया है। क्षेत्र के बच्चों को घर के समीप ही शिक्षा देने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा बल्ह विधानसभा क्षेत्र के मेरा मसीत स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करते हुए विभिन्न श्रेणियों के तीन पद भरने का फैसला भी लिया गया। डलहौजी के अथेड़ और बागी स्कूल में भी विज्ञान की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। मंत्रिमंडल ने जिला बिलासपुर के डंगार में स्थित श्री सरस्वती संस्कृत कॉलेज को शिक्षा विभाग के अधीन लेने का भी फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed