फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Boxer Ashish qualify for tokyo olympics 2020 success story

ओलंपिक का टिकट पाने वाले हिमाचल के पहले बॉक्सर आशीष की संघर्ष भरी दास्तां, जानकर फख्र करेंगे

Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर बलविंद्र सोढ़ी, अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
बलविंद्र सोढ़ी, अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Boxer Ashish qualify for tokyo olympics 2020 success story
PIC - फोटो : फाइल फोटो

टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए क्वालिफाई करने वाले आशीष चौधरी ने माह भर पहले पिता की मौत से गम में डूबे परिवार पर खुशियों की बौछार कर दी। पिता के अंतिम दर्शन के लिए उन्हें कोचिंग बीच में छोड़ सुंदरनगर पहुंचना पड़ा, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उसे पिता का सपना पूरा करने के लिए प्रेरित किया और एक-दो दिन में ही वापस बंगलूरू ओलंपिक क्वालिफायर के लिए चल रही कोचिंग के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रविवार को आशीष के पिता का देहांत हुए एक माह हुआ था और इसी दिन उन्होंने इंडोनेशिया के बॉक्सर को 75 किलोग्राम भार वर्ग में 5-0 से पराजित कर ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का अपने पिता का पहला सपना पूरा कर दिया। आशीष ने कहा कि मेडल लाकर पिता का दूसरा सपना भी पूरा करूंगा। सुंदरनगर से स्कूली और एमएलएसएम कॉलेज से स्नातक करने वाले आशीष वर्तमान में तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर धर्मपुर में कार्यरत हैं।

विज्ञापन

नौ वर्ष की उम्र में ही थाम लिए थे बॉक्सिंग गलव्ज

8 जुलाई, 1994 को स्व. भगतराम डोगरा के घर जन्मे आशीष चौधरी ने 9 वर्ष की उम्र में हाथों में बॉक्सिंग गलव्ज पहन लिए थे। वह एमएलएसएम कॉलेज में कोच नरेश वर्मा के पास कोचिंग लेने जाते थे।

हावी नहीं होने दी विकट परिस्थितियां
 आशीष ने अपनी जीत का सारा श्रेय परिवार, स्व. पिता भगतराम डोगरा और गुरुजनों को दिया। उन्होंने जीत के बाद कहा कि ओलंपिक क्वालिफायर के मैचों के दौरान उन्होंने दबाव और विकट परिस्थितियों को अपने ऊपर कभी भी हावी नहीं होने दिया। 

बेटे की उपलब्धि पर फख्र: दुर्गा देवी
आशीष की माता दुर्गा देवी ने बेटे की जीत पर फख्र जताते कहा कि अगर आज उसके पिता हमारे बीच होते तो वह फूले न समाते। यह सम्मान की बात है कि बेटा अब ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने विश्वास जताया है कि आशीष शानदार प्रदर्शन को जारी रख देश के लिए मेडल जरूर लाएगा।

यह भी हैं उपलब्धियां

Himachal Pradesh Boxer Ashish qualify for tokyo olympics 2020 success story

आशीष हिमाचल के पहले बॉक्सर हैं, जो ओलंपिक में खेलेंगे। आशीष नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 2015 में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में रजत, इंडोनेशिया में हुई एशिया टेस्ट इवेंट इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके है। आर्मी स्पोर्ट्स संस्थान पुणे में गत वर्ष 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक हुई सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी आशीष ने कांस्य जीता था।

यूक्रेन में 21वीं इंटर नेशनल बॉक्सिंग, रशिया में 10वीं इंटरनेशनल बॉक्सिंग, राउंड रोबिन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट, विश्व सीरीज आफ बॉक्सिंग, इंडिया ओपन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी वह भाग ले चुके हैं। हाल ही में बुल्गारिया में हुए 70वें स्ट्रेंडजा कप और प्रेजीडेंट कप में भी वह देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

देश का मान बढ़ाएंगे आशीष
मंडी जिला खेल अधिकारी एवं कोच नरेश वर्मा ने बताया कि आशीष ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आशीष अपना पूरा दमखम दिखाते हुए टोक्यो से मेडल लाकर देश का मान बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed