{"_id":"5ecab6fb6cc7791d50269020","slug":"himachal-pradesh-border-will-not-seal-on-31st-may-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मई से सील नहीं होंगी हिमाचल प्रदेश की सीमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मई से सील नहीं होंगी हिमाचल प्रदेश की सीमाएं
Sun, 24 May 2020 11:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को 31 मई 2020 से सील नहीं किया जाएगा। देश के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों को सीमाओं पर संस्थागत क्वारंटीन में रखा जाएगा। प्रदेश सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की सुरक्षा को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की सीमाओं की कोई सीलिंग नहीं होगी और लोगों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि सभी व्यक्तियों और वाहनों के अंतरराज्यीय आवागमन के लिए मौजूदा व्यवस्था के अनुसार पास की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन