फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh bjp prabhari avinash rai khanna statement in kangra

Himachal BJP: प्रदेश प्रभारी बोले- कांगड़ा के कई कांग्रेसी नेता भाजपा के संपर्क में

Fri, 05 Aug 2022 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Aug 2022 05:01 PM IST
सार

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सत्ता का रास्ता कांगड़ा से गुजरता है और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का पूरा ध्यान कांगड़ा में है।

विज्ञापन
himachal pradesh bjp prabhari avinash rai khanna statement in kangra
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा कांगड़ा की सभी  सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं और भाजपा में उन्हीं नेताओं को लिया जाएगा। जो बिना किसी प्रलोभन के शामिल होगें।

विज्ञापन

 
खन्ना ने कहा कि सत्ता का रास्ता कांगड़ा से गुजरता है और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का पूरा ध्यान कांगड़ा में है। भाजपा का संगठन पहले से काफी मजबूत हुआ है और इसी संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की वापसी होगी। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की रिपोर्ट उनके पास है और रिपोर्ट के आधार पर ही इस बार टिकटों का आवंटन होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांगड़ा के ब्रजेश्वरी  देवी मंदिर मे पूजा अर्चना करने के बाद खन्ना ने कहा कि प्रदेश का ऐसा कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है, जहां कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई न हो। कांग्रेस के सभी बड़े नेता मुख्यमंत्री बनना चाहते है। भाजपा पार्टी जयराम के नेतृत्व में दोबारा सता हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना से मिला और पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम से ऋण पर ब्याज माफ़ी को लेकर उन्हें अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed