{"_id":"5dfcd6498ebc3e87c20e551b","slug":"himachal-pradesh-army-havaldar-died-of-heart-attack-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लठियाणी के हवलदार का राजौरी में हार्टअटैक से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लठियाणी के हवलदार का राजौरी में हार्टअटैक से निधन
Fri, 20 Dec 2019 07:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लठियाणी (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लठियाणी (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Dec 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की लठियाणी पंचायत के त्यासर गांव के हवलदार राजेश कुमार (43) पुत्र दलीप सिंह का सीआरपीएफ 72 बटालियन की जम्मू के राजौरी में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से वीरवार को निधन हो गया। शुक्रवार को पैतृक गांव त्यासर में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राजेश कुमार 2000 में सीआरपीएफ की भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
वह पिता दिलीप सिंह (72), पत्नी सुरेंद्रा देवी, दो बेटियां उपासना व तनु और बेटे आकाश सिंह को अपने पीछे छोड़ गए हैं। राजेश की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
9 वर्षीय आकाश सिंह ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, जिला अध्यक्ष मनोहर शर्मा, तरसेम सिंह, देवेंद्र भुट्टो, चरनजीत शर्मा, मदन राणा, विजय शर्मा, सत्या देवी, जोगेंद्र पोनू, रिंकू रिवाड़, रुमेल कुमार, दिनेश खत्री, सुदेश वोहरा ने उनके निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन